
मुंबई. नेशनल क्रश बन चुके कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर दूध की बोतल से मैंगों शेक पीते हुए वीडियो शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं उनकी को-स्टार भूमि पेडनेकर समेत तमाम यूजर्स खूब मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कार्तिक ने कैप्शन लिखा कि एम फोर मैंगो शेक और एम फोर मैच्योरिटी। इसमें 'ट्विंकल-ट्विंकल लिटल स्टार' कविता की राईम बज रही है।
भूमि ने उड़ाया मजाक
'पति पत्नी और वो' में कार्तिक के अपोजिट रोल प्ले कर रहीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक्टर का मजाक उड़ाते हुए कमेंट किया और लिखा, 'क्या मैच्योरिटी है वाह...।' इनके अलावा कुछ यूजर्स ने भी कमेंट्स किए हैं और मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा, 'सारा...बच्चा संभालिए अपना।' दूसरे ने लिखा, 'सारा के पास शादी से पहले ही एक 28 साल की बच्चा है।' वहीं, कइयों ने तो ये पूछ लिया कि क्या कार्तिक तैमूर की बोतल छीन लाए हैं। इसके साथ ही सारा को लेकर इस पर तमाम तरह के कमेंट्स यूजर्स द्वारा किए जा रहे हैं।
सारा-कार्तिक रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं
सारा-कार्तिक को अक्सर साथ में देखा जाता है, जिसके बाद से ये कयास लगाए जाते हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सारा ने एक बार अपने पापा सैफ अली खान के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने कार्तिक को डेट करने की बात कही थी, जिसके बाद से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। बता दें, ये जोड़ी एक साथ इम्तियाज अली की' लव आजकल 2' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।