
एंटरटेनमेंट डेस्क. करन जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करन' का 10वां एपिसोड रिलीज हो चुका है। इस एपिसोड में कटरीना कैफ अपनी फिल्म 'फोन भूत' के को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आ रही हैं। शो के दौरान कटरीना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खुलासे किए और विकी कौशल के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि बतौर हस्बैंड विकी ने उनके लिए वो क्या किया जो उनके लिए सबसे स्पेशल है।
कैसे 45 मिनट में विकी ने जीता दिल
शो पर कटरीना से जब करन जौहर ने पूछा कि बतौर हस्बैंड विकी ने वो क्या किया है जो उनके लिए सबसे स्पेशल है तो कटरीना ने बताया कि, 'मैं कोविड के दौरान काफी खराब वक्त से गुजर रही थी। इसी दौरान मेरे जन्मदिन पर मुझे खुश करने के लिए विकी ने 45 मिनट तक सिर्फ मेरे गानों पर डांस किया। हम 17-18 लोगों का ग्रुप वहां मौजूद था और सभी मुझसे बस इतना ही पूछ रहे थे कि इसे तुम्हारे बारे में सबकुछ कैसे पता है। विकी का यह सब करने के पीछे सिर्फ एक ही रीजन था कि मैं खुश हो जाऊं और वो हुआ।'
ईशान ने दायर की अर्जी
कटरीना के इतना बोलने के बाद बगल में बैठे ईशान खट्टर बोले, 'मैं आपसे अर्ज करता हूं कि विकी कौशल के 'शीला की जवानी' वर्जन को रिलीज कीजिए, या फिर 'चिकनी चमेली' वर्जन को।' इस पर कटरीना उनसे कहती हैं कि वो मैं आपको बाद में दिखा दूंगी।
कैट को पसंद है विकी का कॉन्फिडेंस
इसके बाद जब करन ने पूछा कि विकी की सबसे अच्छी बात क्या है तो कटरीना ने जवाब दिया कि उनका कॉन्फिडेंस। वो ये जानते हैं कि वो कौन हैं और क्या कर सकते हैं। मुझे लगता है कि मैंने आज तक कोई ऐसा इंसान नहीं देखा जो उनसे ज्यादा खुद को लेकर एश्योर्ड हो।
जोया अख्तर की पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात
इससे पहले कटरीना ने शो पर कहा कि, 'विकी कभी मेरी रडार पर नहीं थे। मैं पहले उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। मैंने बस विकी का नाम सुना था, हम कभी मिले नहीं थे और न ही कभी बात की थी। लेकिन मैं जब विकी से मिली तो मैं उन पर फिदा हो गई।' बता दें कि दोनों एक पार्टी के दौरान मिले थे। यह फिल्ममेकर जोया अख्तर की पार्टी थी और हैरानी की बात यह है कि दोनों ने एक दूसरे के प्रति अपनी फीलिंग्स को सबसे पहले जोया अख्तर से ही शेयर किया था। इसके बाद विकी और कटरीना ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2021 में शादी कर ली।
पढ़ें ये खबरें भी...
रश्मिका मंदाना ने पूछा कैसा लगा ट्रेलर ? सुनील ग्रोवर बोले- 'मेरी तो पंडित से नजर ही नहीं हटती'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।