हाथों में मेहंदी, हरी साड़ी और ठुमके लगाती दिखी Katrina Kaif, जानें वायरल हो रही इस फोटो की सच्चाई

Published : Dec 09, 2021, 08:52 AM IST
हाथों में मेहंदी, हरी साड़ी और ठुमके लगाती दिखी Katrina Kaif, जानें वायरल हो रही इस फोटो की सच्चाई

सार

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल महज कुछ घंटों बाद 7 फेरे लेकर पति-पत्नी बन जाएंगे। इसी बीच कैटरीना की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वे हाथों में मेहंदी, हरी साड़ी  पहने डांस करती बेहद खुश नजर आ रही है। 

मुंबई. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) महज कुछ घंटों बाद 7 फेरे लेकर पति-पत्नी बन जाएंगे। कपल की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में होगी। शादी की करीब-करीब सारी रस्में पूरी हो चुकी है। कुछ रस्मों को होने वाले दूल्हा-दुल्हन गुरुवार को निभाएंगे। बीती दिनों संगीत, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस फंक्शन्स में कैट-विक्की के परिवारवाले और खास दोस्त शामिल हुए। इसी बीच कैटरीना की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वे हाथों में मेहंदी, हरी साड़ी  पहने डांस करती बेहद खुश नजर आ रही है। फोटो देखकर फैन्स को लग रहा है कि ये कैट की संगीत या फिर मेहंदी सेरेमनी की फोटो है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, वायरल हो रही फोटो कैटरीना के एक ज्वैलरी ऐड शूट की है, जिसकी शूटिंग उन्होंने कुछ महीने पहले ही की थी। 


गुरुवार शाम होंगी फेरों की रस्म
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ-विक्की कौशल गुरुवार शाम यानी 9 दिसंबर को 7 फेरे लेंगे। बता दें कि इस खास मौके पर दोनों के फैमिली वाले और कुछ इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त शामिल होंगे। कैट-विक्की के फैंस अपने चहेते स्टार्स की शादी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। हालांकि, फैंस का इंतजार जल्द खत्म होगा और उन्हें कैटरीना-विक्की की शादी के फोटो और वीडियो देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने अपनी शादी के टेलीकास्ट राइट्स अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) को बेच दिए हैं। कपल ने 80 करोड़ रुपए में ये राइट्स बेचे हैं। शादी को प्राइवेट रखने की वजह भी यही है। इस भारी-भरकम डील के चलते ही शादी में आने वाले मेहमानों से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) साइन करवाया है। 


रिवील हुआ शादी का कार्ड
बता दें कि शादी के लिए कैट-विक्की ने काफी सीक्रेसी बरती है। यहां तक कि मेहमानों को वेडिंग वेन्यू पर मोबाइल और कैमरा तक अलाऊ नहीं किया गया है। लेकिन बावजूद इसके दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ फैन क्लब ने शादी का कार्ड शेयर कर दिया है। इस कार्ड के सामने आने के बाद ऑर्गनाइजर भी सकते में हैं कि आखिर इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी शादी का कार्ड कैसे लीक हो गया। 


ब्रेकफास्ट से डिनर तक, सबकुछ है स्पेशल
कैट-विक्की की शादी से जुड़ी कई सारी जानकारियां धीरे-धीरे लीक हो रही है। अब शादी से जुड़े मेन्यू की डिटेल भी सामने आई है। सामने जो लिस्ट आई है उसे देखकर कोई भी हैरान हुए बिना नहीं रह पाएगा। दरअसल, शादी में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक स्पेशल मेन्यू सेट किया गया है, ताकि गेस्ट को हर तरह की डिशेज खाने का मौका मिले। रिपोर्ट्स की मानें तो कर्नाटक से फ्रेश सब्जियां मंगाई गई हैं लेकिन कुछ सब्जियां और फ्रूट्स विदेश से भी मंगवाए गए हैं, जिनमें थाइलैंड का मशरूम और फिलिपीन्स का एवोकाडो भी शामिल है। पेरीपेरी पनीर, टॉर्टिला वेफर्स, स्पिनच कॉर्न, काल स्लो सैलेड, ब्रोकली सैलेड, टोफू सैलेड जैसी इंटरनेशनल कुजीन का मजा भी गेस्ट ले सकेंगे।

 

ये भी पढ़ें -
Shatrughan Sinha Birthday:इस कमी के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को दामाद नहीं बनाना चाहती थी Sonakshi Sinha की नानी

Katrina Kaif ही नहीं उनके भाई-बहन भी है अपनी-अपनी फील्ड में माहिर, ऐसे तलाकशुदा मां ने पाला बच्चों को

आखिर कैसे शुरू हुई Katrina Kaif-Vicky Kaushal की लव स्टोरी, फेरों से पहले जानें दोनों के रिश्ते की कहानी

Kareena Kapoor ने देर रात गर्लगैंग संग की पार्टी, Malaika Arora और Karisma Kapoor भी मस्ती करती दिखी

Dharmendra Birthday: इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है धर्मेंद्र लेकिन आज भी खलती है इस बात की कमी

Sharmila Tagore Birthday:जब इस डर के चलते Kareena Kapoor की सास को हटवाने पड़े थे बिकिनी पोस्टर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser Review: 1.12 मिनट के वीडियो में दिखे 4 बड़े चेहरे, कहानी से भी उठ गया पर्दा
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया