Katrina Kaif Wedding: शादी में शामिल नहीं होगा Salmam Khan का परिवार, बहन बोली- नहीं मिला न्यौता

Published : Dec 09, 2021, 11:33 AM IST
Katrina Kaif Wedding: शादी में शामिल नहीं होगा Salmam Khan का परिवार, बहन बोली- नहीं मिला न्यौता

सार

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जिंदगी का आज बहुत बड़ा दिन है। कुछ दिन पहले खबर आई थी शादी में सलमान खान तो शामिल नहीं होंगे लेकिन उनकी फैमिली शामिल होगी, लेकिन हाल ही में सलमान की बहन अर्पिता खानने खुलासा किया है कि खान परिवार से इस शादी में कोई भी शामिल नहीं होगा। 

मुंबई. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की जिंदगी का आज बहुत बड़ा दिन है। गुरुवार 9 दिसंबर को महज कुछ घंटों बाद दोनों 7 फेरे लेकर पति-पत्नी बन जाएंगे। कपल की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में होगी। इस मौके पर दोनों के परिवारवाले और खास दोस्त इस मौके पर मौजूद रहेंगे। फिलहाल दोनों की शादी की अलग-अलग रस्मों को निभाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कैटरीना की शादी में सलमान खान (Salmam Khan) तो शामिल नहीं होंगे लेकिन उनकी फैमिली इसमें शामिल होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। हाल ही में सलमान की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) ने खुलासा किया है कि खान परिवार से इस शादी में कोई भी शामिल नहीं होगा। इसकी वजह उन्होंने बताई कि कैट की तरफ से उन्हें शादी का न्यौता ही नहीं मिला है। 


ऐसा है कैट-विक्की की शादी का शेड्यूल
फैंस को जिस दिन का इंतजार था आखिरकार वो दिन आ गया। 9 दिसंबर वो तारीख जिस दिन विक्की और कैट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी शाही अंदाज में राजस्थान में होने जा रही है। आपको बता दें कि सुबह ब्रेकफास्ट के बाद करीब 1 बजे सेहरा बंदी की रस्म अदा की जाएगी। दोपहल 3 बजे  होटल के लोन में मंडप सजाया जाएगा। तभी होटल के अंदर से सफेद घोड़े की बग्गी पर सवार होकर विक्की बारात लेकर निकलेंगे। वहीं शाम 6 बजे कैट-विक्की फेरे लेंगे। बता दें कि वेडिंग सेरेमनी रात 8 बजे तक चलेगी। दोनों पहले हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। शादी के लिए एक विशेष मंडप तैयार किया जाएगा, जिसे पूरी तरह से रजवाड़े स्टाइल में बनाया गया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल चारों तरफ से शीशे में बंद मंडप के अंदर फेरे लेंगे।


- बता दें कि शादी के लिए कैट-विक्की ने काफी सीक्रेसी बरती है। यहां तक कि मेहमानों को वेडिंग वेन्यू पर मोबाइल और कैमरा तक अलाऊ नहीं किया गया है। लेकिन बावजूद इसके दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ फैन क्लब ने शादी का कार्ड शेयर कर दिया है। इस कार्ड के सामने आने के बाद ऑर्गेनाइजर भी सकते में हैं कि आखिर इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी शादी का कार्ड कैसे लीक हो गया। 


- शादी में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक स्पेशल मेन्यू सेट किया गया है, ताकि गेस्ट को हर तरह की डिशेज खाने का मौका मिले। रिपोर्ट्स की मानें तो कर्नाटक से फ्रेश सब्जियां मंगाई गई हैं लेकिन कुछ सब्जियां और फ्रूट्स विदेश से भी मंगवाए गए हैं, जिनमें थाइलैंड का मशरूम और फिलिपीन्स का एवोकाडो भी शामिल है। पेरीपेरी पनीर, टॉर्टिला वेफर्स, स्पिनच कॉर्न, काल स्लो सैलेड, ब्रोकली सैलेड, टोफू सैलेड जैसी इंटरनेशनल कुजीन का मजा भी गेस्ट ले सकेंगे।

 

ये भी पढ़ें -
चेहरे पर लाल धब्बे, फूले गाल और खुले बालों में इस हाल में दिखी Kareena Kapoor, इनके संग मनाई पार्टी

Shatrughan Sinha Birthday:इस कमी के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को दामाद नहीं बनाना चाहती थी Sonakshi Sinha की नानी

Katrina Kaif ही नहीं उनके भाई-बहन भी है अपनी-अपनी फील्ड में माहिर, ऐसे तलाकशुदा मां ने पाला बच्चों को

आखिर कैसे शुरू हुई Katrina Kaif-Vicky Kaushal की लव स्टोरी, फेरों से पहले जानें दोनों के रिश्ते की कहानी

Kareena Kapoor ने देर रात गर्लगैंग संग की पार्टी, Malaika Arora और Karisma Kapoor भी मस्ती करती दिखी

Dharmendra Birthday: इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है धर्मेंद्र लेकिन आज भी खलती है इस बात की कमी

Sharmila Tagore Birthday:जब इस डर के चलते Kareena Kapoor की सास को हटवाने पड़े थे बिकिनी पोस्टर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी