Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी की पोस्ट को मिले इतने मिलियन लाइक्स, इस मामले में पछाड़ा इनको

Published : Dec 11, 2021, 07:50 AM IST
Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी की पोस्ट को मिले इतने मिलियन लाइक्स, इस मामले में पछाड़ा इनको

सार

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है।  शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज शेयर की थी, जिसे महज एक दिन 10 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले है।

मुंबई. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है। शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज शेयर की थी, जिन्हें फैन्स के साथ सेलेब्स द्वारा लाइक किया गया। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। उन्होंने फोटोज पोस्ट कर लिखा था- हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस पल तक लेकर आया। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम इस नई जर्नी को एक साथ शुरू कर रहे हैं। वैसे, आपको बता दें कि दोनों की पोस्ट पर महज एक दिन 10 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले है। ये देखना दिलचस्प है कि इनकी पोस्ट को इतना पसंद किया गया कि इन्होंने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) -विराट कोहली (Virat Kohli) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) -निक जोनास (Nick Jonas) को भी मामले में पीछे छोड़ दिया। 


कैट-विक्की ने ऐसे छोड़ा पीछे
बता दें कि अनुष्का शर्मा की शादी को पोस्ट को 3 मिलियन से ज्यादा लाइक्ट मिले थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग फोटोज को 5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले थे। आपको बता दें कि कैट-विक्की की शादी के बाद जहां विक्की के भाई सनी कौशल ने अपनी भाभी का वेलकम एक पोस्ट के जरिए किया था वहीं कैट की बहन इसाबेल ने भी अपने जीजा विक्की का स्वागत अनोखे अंदाज में किया था। सनी ने लिखा- आज दिल में एक और की जगह बन गई। फैमिली में आपका स्वागत है परजाई जी। इस खूबसूरत जोड़े को बस ढेर सारा प्यार और जीवन भर की खुशियां। वहीं, इसाबेल ने लिखा था- कल मुझे एक भाई मिला। हमारी क्रेजी फैमिली में आपका स्वागत है। दुनिया में हमसे भाग्यशाली कोई नहीं हो सकता, आप दोनों को दुनिया में हमेशा और हमेशा के लिए प्यार और खुशियां मिलें, शुभकमनाएं।


नए घर में शिफ्ट
आपको बता दें कि कैटरीना-विक्की अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। उनके घर पर बीती रात तक काम चलता रहा। खबरों की मानें तो विक्की-कैट के गृहप्रवेश के साथ ही वो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पड़ोसी भी बन जाएंगे। दोनों ने अपना नया घर अनुष्का-विराट के घर के बगल में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अब मालदीव के लिए रवाना होंगे, यही उनका हनीमून प्लान है। खबर ये भी है कि कपल मुंबई में रिसेप्शन देगा, जिसमें बी-टाउन के सेलेब्स शिरकत करेंगे। इसके लिए उन्होंने मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड को चुना है। बता दें कि दोनों ने शादी को सीक्रेट रखने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी ताकि उनकी शादी से जुड़ी कोई भी फोटोज या वीडियोज सोशल मीडिया पर न आ पाए, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। 

 

ये भी पढ़ें -
Band Baaja Baaraat @ 11: सिर्फ इतनी फिल्मों में काम करने वाले Ranveer Singh है करोड़ों के मालिक

Kareena Kapoor से Shilpa Shetty तक, सगाई में मिली इन हीरोइनों को करोड़ों की रिंग, Katrina Kaif रह गई पीछे

Sanjay Dutt के लिए जिस पत्नी ने छोड़ा सबकुछ, उसके आखिरी वक्त में पति लड़ा रहा था किसी और से इश्क

Rati Agnihotri Birthday: बेटे के लिए 30 साल तक पति के जुल्म सहती रही Amitabh Bachchan की ये हीरोइन

पहले इस हीरोइन को धोखे में रख Shatrughan Sinha ने की किसी और से की शादी, फिर पत्नी से भी किया दगा

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही
'हक़ मांगा तो फिल्मों से निकाला', अमाल मलिक ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा!