प्रेग्नेंट दिखने के लिए कृति सेनन ने बढ़ाया इतने किलो वजन, बताया फिल्म के लिए क्या-क्या खाकर हुईं मोटी

Published : Jul 15, 2021, 08:11 PM IST
प्रेग्नेंट दिखने के लिए कृति सेनन ने बढ़ाया इतने किलो वजन, बताया फिल्म के लिए क्या-क्या खाकर हुईं मोटी

सार

कृति सेनन (Kriti Sanon) जल्द ही फिल्म 'मिमी' में नजर आने वाली हैं। कृति सेनन की इस फिल्म का ट्रेलर 13 जुलाई को रिलीज किया गया। फिल्म में कृति एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एक अंग्रेज कपल की सरोगेट बनती हैं। मिमी के किरदार में ढलने के लिए कृति ने अपना वजन 15 किलो तक बढ़ाया है।

मुंबई। कृति सेनन (Kriti Sanon) जल्द ही फिल्म 'मिमी' में नजर आने वाली हैं। कृति सेनन की इस फिल्म का ट्रेलर 13 जुलाई को रिलीज किया गया। फिल्म में कृति एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एक अंग्रेज कपल की सरोगेट बनती हैं। मिमी के किरदार में ढलने के लिए कृति ने अपना वजन 15 किलो तक बढ़ाया है। हाल ही में एक वीडियो में कृति ने बताया है कि कैसे उन्होंने अपनी डाइट को चेंज कर खुद को एक प्रेग्नेंट औरत के लुक में ढाला था। 

 

इस बिहाइंड द सीन वीडियो में कृति ने अपनी फिल्म 'मिमी' के बारे में बात करते हुए कहा- लक्ष्मण सर (मिमी के डायरेक्टर) ने मुझे कहा था मिमी मैं तुम्हें देखकर ये यकीन करना चाहता हूं कि तुम वाकई में प्रेग्नेंट हो। मेरे लिए वजन बढ़ाना और नेचरल प्रेग्नेंट वुमन की तरह दिखना किसी चैलेंज से कम नहीं था। मुझे लगता था कि मैं ये नहीं कर पाऊंगी। इसके बाद लक्ष्मण सर ने मुझे खूब सारा खाने को कहा। ताकि मैं नेचरल तरीके से वेट गेन कर सकूं।

वीडियो में कृति सेनन कभी रसगुल्ला तो कभी बर्गर खाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने खूब तला हुआ खाना, चिप्स, चॉकलेट शेक और दूसरी चीजें खाकर अपना वजन बढ़ाया। कृति के मुताबिक, मैंने वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज भी बंद कर दी थी और खूब मिठाई और दूसरी चीजें खाती थी। आज जब मैं खुद को स्क्रीन पर देखती हूं तो बहुत खुशी होती है। बता दें कि यह फिल्म 30 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

इन फिल्मों में दिखेंगी कृति :
वर्कफ्रंट की बात करें तो मिमी के अलावा हम दो हमारे दो, बच्चन पांडे, भेड़िया और आदिपुरुष जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। आदिपुरुष में उनके अलावा साउथ एक्टर प्रभास और सैफ अली खान भी नजर आएंगे। वहीं बच्चन पांडेय में कृति अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज के अपोजिट नजर आएंगी।


 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर