MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • WHO IS SAHIBA BALI: कौन हैं साहिबा बाली? जिन्हें बताया जा रहा 9 साल बड़े अर्जुन कपूर की नई GF

WHO IS SAHIBA BALI: कौन हैं साहिबा बाली? जिन्हें बताया जा रहा 9 साल बड़े अर्जुन कपूर की नई GF

गुरुपर्व पर अर्जुन कपूर के साथ साहिबा बाली की एक तस्वीर सामने आई, तो डेटिंग की चर्चाएं फिर तेज हो गईं। लेकिन कौन हैं साहिबा, जिनका नाम 9 साल बड़े अर्जुन से जोड़ा जा रहा है? एक्टिंग से स्पोर्ट्स प्रेजेंटिंग तक उनका सफर भी कम दिलचस्प नहीं।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Nov 25 2026, 05:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
गुरुपर्व पर अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर कर चर्चा में आईं साहिबा
Image Credit : Instagram

गुरुपर्व पर अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर कर चर्चा में आईं साहिबा

साहिबा बाली ने 24 नवंबर 2026 को गुरुपर्व के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों के सिर ढके हुए थे और वे साथ पोज देते नजर आए। तस्वीर के साथ साहिबा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मैंने उसका आधा प्रसाद भी खा लिया। गुरुपर्व की शुभकामनाएं।" बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गईं। लोग दावा कर रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर को नई गर्लफ्रेंड मिल गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
अर्जुन कपूर से करीब 9 साल छोटी हैं साहिबा बाली
Image Credit : Instagram

अर्जुन कपूर से करीब 9 साल छोटी हैं साहिबा बाली

साहिबा बाली का जन्म 5 दिसंबर 1994 को कश्मीर में हुआ था। वहीं अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को हुआ था। यानी दोनों की उम्र में करीब 9 साल 5 महीने का अंतर है। 25 नवंबर 2026 के हिसाब से साहिबा 31 साल की हैं, जबकि अर्जुन 41 साल के हो चुके हैं। उम्र का यह अंतर भी दोनों के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है।

36
अर्जुन के बर्थडे पर साहिबा ने लिखा था- सबका बेस्ट फ्रेंड
Image Credit : Instagram

अर्जुन के बर्थडे पर साहिबा ने लिखा था- सबका बेस्ट फ्रेंड

दोनों के नाम की चर्चा अचानक शुरू नहीं हुई थी। जून 2026 में अर्जुन के जन्मदिन पर साहिबा ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "सबके बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन मुबारक। अब और वजन कम करना बंद करो, कुछ केक खाओ।" इस पर अर्जुन ने भी जवाब देते हुए लिखा, "तुम्हारे मेरे साथ जुड़ने का इंतजार है।" दोनों के बीच हुई इस हल्की-फुल्की बातचीत को फैन्स ने काफी नोटिस किया था और तभी से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगी थीं।

46
लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में साथ नजर आए थे दोनों
Image Credit : Instagram

लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में साथ नजर आए थे दोनों

जुलाई 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान दोनों एक साथ नजर आए थे। 19 जुलाई को हुए इस मैच में अर्जुन और साहिबा स्टैंड्स में बैठकर मुकाबला देखते दिखाई दिए। दिलचस्प बात यह थी कि दोनों ने नीले रंग के अलग-अलग शेड्स के कपड़े पहने हुए थे। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ होने की चर्चाएं तेज हो गईं।

56
डेटिंग की खबरों पर साहिबा ने दिया था मजेदार जवाब
Image Credit : Instagram

डेटिंग की खबरों पर साहिबा ने दिया था मजेदार जवाब

लगातार चल रही चर्चाओं पर साहिबा ने सीधे कुछ कहने के बजाय इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी। सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "स्टैंड्स में अनुष्का शर्मा, भारत और विराट कोहली को सपोर्ट करते हुए।" इसके बाद उन्होंने लिखा, "हर बात पर यकीन मत कीजिए...भाग 1।" अर्जुन के साथ तस्वीर पर उन्होंने लिखा, "हर बात पर यकीन मत कीजिए...भाग 2।" अर्जुन ने इन चर्चाओं पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। साहिबा पहले खुद को सिंगल भी बता चुकी हैं।

66
एक्ट्रेस ही नहीं, स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और कॉरपोरेट मार्केटर भी हैं साहिबा
Image Credit : Instagram

एक्ट्रेस ही नहीं, स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और कॉरपोरेट मार्केटर भी हैं साहिबा

साहिबा बाली की पहचान सिर्फ एक एक्ट्रेस तक सीमित नहीं है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई और डरहम यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर्स किया है। वह जोमैटो में ब्रांड मैनेजर और अनएकेडमी में मार्केटिंग से जुड़ी जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। बाद में उन्होंने Disney Star के स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट और कंटेंट डिवीजन में काम शुरू किया। एक्टिंग में उन्होंने 'डियर माया', 'लैला मजनू', 'बार्ड ऑफ ब्लड', 'तनाव' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। वह 'शार्क टैंक इंडिया' में एंकर के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। दूसरी ओर अर्जुन कपूर 2025 में 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में दिखाई दिए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Gunmaaster G9 VS Yeh Prem Mol Liya: इमरान हाशमी या आयुष्मान खुराना, एडवांस बुकिंग में किसकी मूवी आगे?
Recommended image2
Arjun Kapoor Dating: 'आधा प्रसाद भी खा लिया...' अर्जुन कपूर के साथ साहिबा बाली की सेल्फी वायरल, क्या है दोनों के बीच रिश्ता?
Recommended image3
Varanasi Movie: रिलीज से पहले ही 700 करोड़ का कारोबार! महेश बाबू की 'वाराणसी' ने कैसे किया बड़ा खेल?
Recommended image4
Miss Universe: भारत की वो 3 बेटियां जो रह चुकीं मिस यूनिवर्स, क्या जानते हैं आखिरी वाली का नाम
Recommended image5
Miss Universe में क्यों थमा काजिया लिज मेजो का सफर? कैसे लॉ स्टूडेंट बनी भारत की सबसे खूबसूरत गर्ल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved