UP Election Results 2022: योगी आदित्यनाथ की जीत पर KRK का यू-टर्न, जुमला कह अपना वचन तोड़ा

Published : Mar 10, 2022, 03:35 PM IST
UP Election Results 2022: योगी आदित्यनाथ की जीत पर KRK का यू-टर्न, जुमला कह अपना वचन तोड़ा

सार

केआरके (KRK) ने 17 फरवरी 2022 को एक ट्वीट किया था। उसमें उन्होंने लिखा था कि यूपी चुनाव में योगी आदित्यनाथ की हार नहीं हुई तो वो भारत कभी नहीं लौटेंगे। यूपी चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और योगी आदित्यनाथ फिर से सत्ता की कमान संभालने जा रहे हैं।

मुंबई. कमाल राशिद खान (Kamaal R. Khan) अपने काम से ज्यादा अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। पिछले दिनों वो यूपी चुनाव को लेकर कुछ ऐसी बातें बोली दी थी कि वो सुर्खियों में आ गए थे। उनकी वहीं बातें उनके गले की जब फांस बन गई तो उन्होंने तुरंत पलटी मार ली। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं। दरअसल, केआरके (KRK) ने 17 फरवरी 2022 को एक ट्वीट किया था। उसमें उन्होंने लिखा था कि यूपी चुनाव में योगी आदित्यनाथ की हार नहीं हुई तो वो भारत कभी नहीं लौटेंगे।

यूपी में चुनाव के नतीजे (UP Election Results 2022) लगभग सामने आ गए हैं। बीजेपी दोबारा से प्रदेश में सरकार बनाती दिख रही हैं। योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) फिर से सीएम की कुर्सी पर बैठने की तैयारी करते दिख रहे हैं।  ऐसे में अब केआरके का दांव उल्टा पड़ गया है। कई लोग अब उनके मजे लेने लगे हैं। ट्विटर पर यूजर सवाल कर रहे हैं कि क्या वो भारत छोड़ेंगे। केआरके इस मुसीबत से बाहर निकलने के लिए यू-टर्न ले लिया। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रीतम सिंह ने पूछा, 'हाहाहा केआरके ये क्या हो गया यूपी में?'

KRK ने अपने वादे को कहा जुमला

जिस पर केआरके ने जवाब देते हुए लिखा, 'भाई इन्होंने 15 लाख का जुमला कह दिया, तो मैं भी एक वादे को तो जुमला कह ही सकता हूं। वैसे मैं बाहर ही हूं तो शायद ऐसा कुछ करना नहीं पड़ेगा।'

अपने वादे को जुमला बताने वाले अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके  के पोस्ट पर फिर से प्रतीम सिंह ने लिखा,'हाहाहाहा आप कमाल हो भाई। ये बात की तो गारंटी है मैं क्या और बाकी क्या अगर आप ट्विटर पर नहीं हो ना तो ट्विटर बोरिंग है।'

सलमान खान से भी पंगा ले चुके हैं केआरके

बता दें कि केआरके सलमान खान (Salman khan) से भी पंगा ले चुके हैं। उन्होंने 'राधे' का निगेटिव रिव्यू भी किया था। इसके साथ ही सलमान खान पर पर्सनल अटैक भी किया था। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि मेरी समझ में नहीं आता कि कुछ लोगों को, एक ऐसे आदमी से सहानुभूति कैसे हो सकती है जो लड़कियों को पीटता हो, मजदूरों को कुचलता हो, जानवरों को मारता हो और आउटसाइडर्स जैसे सुशांत सिंह को धमकाता हो। इस तरह की टिप्पणी के बाद  जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था।

और पढ़ें:

RADHE SHYAM रिलीज से पहले दिखी प्रभास को लेकर दीवानगी, बड़े-बड़े कटआउट्स से सजी ये खास सिटी

Rekha को इस एक्टर ने जबरन किया था 5 मिनट तक लिप किस, अदाकारा ने खुद सुनाया था डरावना वाकया

Neha Malik ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में उड़ाया गर्दा, तस्वीरें देख फैंस का मचल उठा मन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक