
मुंबई। अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर KRK (Kamaal Rashid Khan) बॉलीवुड स्टार्स पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में पोर्न कंटेंट मामले में गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा केस को लेकर केआरके ने कमेंट किया है। हालांकि, अपने ट्वीट के जरिए केआरके ने पूरे बॉलीवुड को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। केआरके ने इसके साथ ही सनी लियोनी पर भी जमकर निशाना साधा है।
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा- फिलहाल, भारत में बहुत सारे प्रोफेशनल पोर्न स्टार्स हैं और ऐसा सिर्फ सनी लियोनी की वजह से है। पुलिस ने सनी लियोनी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया, जिससे बाकी लड़कियों को भी पोर्न स्टार बनने से किसी तरह का डर नहीं लगा। बॉलीवुड के लोग भी इस मामले में बराबर के जिम्मेदार हैं, जिन्होंने सनी लियोनी की आलोचना करने के बजाए उसकी तारीफ की।
केआरके के ट्वीट पर जहां कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने केआरके को ही आड़े हाथों ले लिया। एक शख्स ने सनी लियोनी का समर्थन करते हुए लिखा- वो पहले पोर्न स्टार थी पर तुम तो अब भी अश्लील हो। वहीं एक और शख्स ने कहा- सनी लियोनी बहुत दयालु और संवेदनशील इंसान है। भाईजान तुम भी दिमाग से पोर्न स्टार ही हो।
KRK ने उड़ाया था राज कुंद्रा का मजाक :
KRK ने हाल ही में राज कुंद्रा का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- मुंबई पुलिस के मुताबिक, राज कुंद्रा पॉर्न इंडस्ट्री के राजा बनने की प्लानिंग कर रहे थे। वे पूरी दुनिया में पोर्न की लाइव स्ट्रीमिंग करना चाहते थे। वाह! क्या प्लान है। कुंद्रा भैय्या की जय हो, शिल्पा भाभी की जय हो। इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा था- सर, इन्हें एक्सपोज कीजिए और मुझे पक्का यकीन है कि शिल्पा शेट्टी सबकुछ जानते हुए भी नादान बन रही है। सच्चाई सामने आनी चाहिए।
सलमान ने KRK पर किया है मानहानि का केस :
KRK ने दावा किया था कि सलमान ने उन पर जो मानहानि का केस किया है वो उनके द्वारा 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के निगेटिव रिव्यू की वजह से ही किया है। हालांकि, दूसरी ओर सलमान की लीगल टीम ने एक बयान जारी करते हुए इस दावे को गलत बताया था। टीम का कहना था कि KRK के खिलाफ केस इसलिए किया है, क्योंकि उन्होंने सलमान और उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।