25 रुपए से शुरू हुआ सफर 112 करोड़ तक की नेटवर्थ तक पहुंचा, घर इतना बड़ा कि रह सकते हैं 10 परिवार

Lata Mangeshkar Net Worth करीब 112 करोड़ रुपए बताई जा रही है। काफी साधारण और सादगी भरा जीवन जीने वाली लता मंगेशकर प्रभु कुंज (Prabhu Kunj House) नाम के मकान में रहीं, जो इतना बड़ा था उसमें कई परिवार एक साथ रह सकते थे। साथ ही वो गाड़ि‍यों (Lata Mangeshkar Car Collection) की भी काफी शौकीन थी।

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2022 6:55 AM IST / Updated: Feb 06 2022, 12:52 PM IST

Lata Mangeshkar Net Worth: स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) आज यानी रविवार को दुनिया के करोड़ों लोगों की आंखों को नम कर छोड़कर चली गई। 92 साल की हो चुकी लता दी के नाम से मशहूर कई दिनों से बीमार भी। शनिवार शाम से उनकी तबियत ज्‍यादा बिगड़नी शुरू हो चुकी थी। उन्‍हें लाइफ सपोर्टिंग वेंटिलेटर पर रखा गया। आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उसके कुछ मिनटों के बाद यह खबर पूरी दुनिया में आ गई। उनके चाहने वाले शोक में भूब गए। वो गायिका जिनकी आवाज ही उनकी पहचान थी, अब सभी की यादों में रहेंगी।

आज जब वो हमारे बीच  नहीं है, तो उननी जिंदगी की कई पहलुओं पर बात हो रही है। अब आपको शायद यह जानकर आश्‍चर्य होगा कि‍ उनकी पहली कमाई मात्र 25 रुपए थी। Lata Mangeshkar Net Worth करीब 112 करोड़ रुपए बताई जा रही है। काफी साधारण और सादगी भरा जीवन जीने वाली लता मंगेशकर प्रभु कुंज (Prabhu Kunj House) नाम के मकान में रहीं, जो इतना बड़ा था उसमें कई परिवार एक साथ रह सकते थे। साथ ही वो गाड़ि‍यों (Lata Mangeshkar Car Collection) की भी काफी शौकीन थी।
 साथ ही वो गाड़ि‍यों की भी काफी शौकीन थी। आइए आपको भी बताते हैं आख‍िर उनकी कमाई कितनी थी और नेटवर्थ कितना था।  

25 रुपए से 112 करोड़ रुपए नेटवर्थ तक का सफर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्‍होंने अपना डेब्‍यु मात्र 13 साल की उम्र में शुरू हुआ था। उनकी पहली कमाई मात्र 25 रुपए थी। उसके बाद उन्‍होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज जब वो हमारे बीच नहीं रही हैं, तो caknowledge.com उनकी कुल संपत्‍त‍ि करीब 112 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी सालाना कमाई 6 करोड़ रुपए से ज्‍यादा और मंथली कमाई 40 लाख रुपए से ज्‍यादा रही है। यह संपत्‍त‍ि उन्‍होंने अपनी सिंगिंग और म्‍यूजिक की बदौलत कमाई है।

यह भी पढ़ें:- Lata Mangeshkar के गैराज में खड़ी हैं कई शानदार कारें, इंदौर में इस बेहद खास के नाम से खरीदी थी पहली कार

घर इतना बड़ा कि दस परिवार रह सकते हैं एक साथ
लता मंगेशकर के घर की बात करें तो मुंबई में उनके मकान का नाम प्रभु कुंज जिसमें वो आराम से आराम रही थी। वो इतना बड़ा है कि उसमें एक साथ कम से कम दस परिवार आराम से रह सकते हैं। उन्होंने अपने इस घर के बारे में कहा था कि बचपन में गरीबी उनकी मुख्य चिंता थी और यह घर उनकी सारी नींद हराम और थकी हुई रातों का जवाब है।

यह भी पढ़ें:- 'द नाइटिंगेल्स गॉन, बट द वॉयस स्टेज', लता मंगेशकर के निधन से गम में डूबे फैंस, सोशल मीडिया पर कर रहे याद

कारों की भी शौकीन थी लता मंगेशकर
रिपोर्ट के अनुसार उनके पास पहले एक Chevrolet कार थी। समय के साथ, उन्‍होंने और गा‍ड़ियों को भी खरीदा और बाद में उन्‍होंने ब्यूक गाड़ी खरीदी थी। उन्‍होंने उसके बाद नई मर्सिडीज खरदी और फ‍िर बाद उन्‍होंने कलेक्‍शन में क्रिसलर कार को शामिल कर लिया। कारों और ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए उनका प्यार एक बेजोड़ कहानी है।

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Delhi Water Crises News: Atishi का जल संकट पर गंभीर आरोप, BJP पर तगड़ा हमला| Arvind Kejriwal
Kanpur Viral Video : ट्रैफिक सिपाही की सरेआम दबंगई, कार चालक पर बरसाया थप्पड़
कौन बनाता है EVM और कैसे करती है ये काम? OTP से लेकर चिप बदलने तक जानिए 5 सवालों के जवाब
Pauri Garhwal Accident News: Uttarakhand में 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हादसा, खाई में गिरी टैक्सी
Modi 3.0 : मंत्री बनने का था ऑफर, भाजपा सांसद ने खुद बताया क्यों कर दिया इंकार