सरोज खान को याद कर इमोशनल हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं-अपनी गुरू और दोस्त के जाने से मैं टूट गई

Published : Jul 03, 2020, 02:08 PM IST
सरोज खान को याद कर इमोशनल हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं-अपनी गुरू और दोस्त के जाने से मैं टूट गई

सार

श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या राय तक कई एक्ट्रेसेस को नचाने वालीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वो 71 साल की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर माधुरी दीक्षित से लेकर अमिताभ बच्चन समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने दुख व्यक्त किया है।

मुंबई। श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या राय तक कई एक्ट्रेसेस को नचाने वालीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वो 71 साल की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर माधुरी दीक्षित से लेकर अमिताभ बच्चन समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने दुख व्यक्त किया है।

 

सरोज खान के साथ कुछ फोटो शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा, अपनी दोस्त और गुरु सरोज खान के निधन से मैं टूट गई हूं। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली शख्सियत को खो दिया है। मैं आपको याद करूंगी। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदनाएं हैं। 

 

वहीं अमिताभ बच्चन ने सरोज खान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'प्रार्थनाएं, हाथ जुड़े हैं, मन अशांत'।

 

अनुपम खेर ने कहा, 'डान्स की मल्लिका #सरोज खान जी अलविदा। आपने कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को बहुत खूबसूरती से सिखाया कि इन्सान शरीर से नहीं, दिल और आत्मा से नाचता है। आपके जाने से नृत्य की एक लय डगमगा जाएगी। मैं पर्सनली ना सिर्फ आपको बल्कि आपकी मीठी डांट को भी बहुत मिस करूंगा।

 

2000 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकीं सरोज खान का जन्म 22 नवंबर, 1948 को हुआ था। किशनचंद सद्धू सिंह और नोनी ​सद्धू सिंह के घर जन्मी सरोज का असली नाम निर्मला नागपाल है। 
सरोज खान ने 50 के दशक में बैकग्राउंड डांसर के रूप में करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे असिस्टेंट डायरेक्टर बनीं और 1974 में आई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से उन्हें बतौर स्वतंत्र कोरियोग्राफर पहला ब्रेक मिला।

 

सरोज खान ने 13 साल की उम्र में इस्लाम कबूल कर 43 साल के डांस मास्टर बी सोहनलाल से शादी की थी। सरोज की उम्र से लगभग 30 साल बड़े सोहनलाल की यह दूसरी शादी थी। उन्होंने आखिरी बार 2019 की फिल्म 'कलंक' के गाने 'तबाह हो गए...' में माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया था।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

कौन है वो हीरोइन, जिससे सुनील शेट्टी ने 32 साल से नहीं की बात, कभी दोनों ने किया था रोमांस!
आमिर खान की Sitaare Zameen Par 9 महीने बाद OTT पर, घर बैठे कहां-कब देखें?