
मुंबई. बाल मजदूरी के खिलाफ सरकार ने देशभर में तमाम तरह के अभियान चलाए। कोरोना काल के बीच माधुरी दीक्षित अपनी कला के माध्यम से लोगों की मदद कर रही हैं। इससे पहले भी वो जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने बेटे के साथ सिंगिंग परफॉर्मेंस दी थी और फंड जुटाए थे। अब वो वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर के मौके पर बाल मजदूरी के खिलाफ अपनी आवाज उठाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो We 2020 नाम की एक ऑर्गेनाइजेशन का भी समर्थन कर रही हैं जो कल्चरल परफॉर्मेंस के जरिए मुंबई स्लम्स में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए फंड जुटा रहा है।
माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कह रही हैं कि कल वो अपने घर में वी कंसर्ट, 2020 का आनंद लेंगी। यहां पर देश और दुनियाभर के यूथ द्वारा सिंगिंग डांसिंग की खूबसूरत परफॉर्मेंस होगी। इसका मकसद होगा मुंबई के स्लम्स में रह रहे बच्चों और उनके परिवार की मदद करने का ताकि उन्हें एक सुरक्षित और मजबूत भविष्य मिल सके।
इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर भी बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाई है और लिखा है कि बाल मजदूरी को ना कहें। बच्चों की सही जगह पाठशाला और उनका अपना घर होता है। वो इस देश का भविष्य हैं। ये सभी की जिम्मेदारी है कि हम उन्हें सपोर्ट दें ताकि वो सक्ष्म हो सकें। चलिए हम बच्चों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाएं। हमारे एक छोटे से प्रयास से उनके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
सिंगिंग में भी माधुरी ने किया डेब्यू
बहरहाल, अगर माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने सिंगिंग में भी अपना डेब्यू कर लिया है। कुछ समय पहले ही उनका सिंगल एल्बम कैंडल रिलीज हुआ है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद वो डांसिंग शो डांस दीवाने का हिस्सा होंगी। इस शो में एक्ट्रेस जज का रोल प्ले करती नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।