
मुंबई. महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व इस साल 1 मार्च 2022 को मनाया जा रहा है। शिवरात्री पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। हर हर महादेव के जयकारे लगने लगते हैं। शिव भक्त उपवास के साथ बाबा भोले की आराधना करते हैं। बाबा की भक्ति में बॉलीवुड भी डूब जाता है। कई ऐसे गाने हैं जो भगवान भोले पर बने हैं। जिसे इस मौके पर बजाकर इस पर्व का मजा दोगुना किया जा सकता है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव के गानों को सुनकर अपनी भक्ति को और मजबूत कर सकते हैं। जानते हैं इन गानों के बारे में..
फिल्म 'आपकी कसम' का गाना 'जय जय शिव शंकर' आज भी महाशिवरात्री पर बजता है। जब भी शिव की भक्ति का जिक्र होता है तो यह पहला गाना होता है जो जहन में उभरता है। राजेश खन्ना-मुमताज पर फिल्माए गए इस गाने का आज भी कोई सानी नहीं है।
फिल्म 'केदारनाथ' का गाना 'नमो नमो शंकरा' भी महाशिवरात्री के मौके पर बजाया जा सकता है। यह गाना भी बेहद खूबसूरत है। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान पर यह गाना फिल्माया गया है। इस गाने को अमित त्रिवेदी ने अपनी आवाज से सजाया है।
'बाहुबली' फिल्म का गाना 'जटा कटा हसं भ्रमभ्रमन्नि लिम्प निर्झरी' को भी इस महाशिवरात्री में बाज सकते हैं। शिव तांडव स्तोत्रम को बेहद ही शानदार म्यूजिक से सजाया गया है।
साल 2016 में रिलीज हुई मूवी 'शिवाय' का हर हर महादेव गाना आपको भक्ति के सागर में डूबाने के लिए काफी होगा। इस गाने ने सफलता के नए रिकॉर्ड बनाया था।
फिल्म 'पानीपत' का गाना मन में शिवा अर्जुन कपूर पर फिल्माया गया है। यह गाना कानों में मिश्री घोलती है।
फिल्म 'मणिकर्णिका' में शिवतांडव को एक अलग अंदाज से पेश किया गया है। इसे भी महाशिवरात्री के गाने के लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' का गाना सत्यम शिवम सुंदरम को भी महाशिवरात्री पर बजाकर भक्ति में रम सकते हैं। स्वरोकोकिला लता जी की आवाज में सजे इस गीत जैसा दूसरा कोई गीत नहीं।
और पढ़ें:
टीवी की 'पार्वती' ने दिखाया बोल्ड लुक्स,SONARIKA BHADORIA की बिकिनी वाली तस्वीर देख फैंस के उड़े होश
एयरपोर्ट पर फिर दिखा रणवीर सिंह और दीपिका का प्यार, KIARA ADVANI ने न्यूड कलर का टॉप पहन लूटी महफिल
RAKHI SAWANT के पास है पर्सनल चॉपर,सुरभि चंदना को राइड के लिए किया इनवाइट, ये सुन फैंस लेने लगे मजे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।