ब्लैडर कैंसर से जूझ रहे महेश मांजरेकर, आनन-फानन में करनी पड़ी सर्जरी; जानें अब कैसी है हालत

Published : Aug 23, 2021, 11:51 AM IST
ब्लैडर कैंसर से जूझ रहे महेश मांजरेकर, आनन-फानन में करनी पड़ी सर्जरी; जानें अब कैसी है हालत

सार

एक्टर, डायरेक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की हाल ही में सर्जरी करनी पड़ी। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही महेश मांजरेकर को यूरिनरी ब्लैडर कैंसर (Mahesh Manjrekar bladder cancer) डिटेक्ट हुआ था। इसके बाद डॉक्टरों ने फौरन उनकी सर्जरी करने का फैसला किया।

मुंबई। एक्टर, डायरेक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की हाल ही में सर्जरी करनी पड़ी। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही महेश मांजरेकर को यूरिनरी ब्लैडर कैंसर (Mahesh Manjrekar bladder cancer) डिटेक्ट हुआ था। इसके बाद डॉक्टरों ने फौरन उनकी सर्जरी करने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश मांजरेकर की यह सर्जरी 10 दिन पहले मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुई है। 

 

सर्जरी के बाद महेश मांजरेकर की हालत अब बेहतर है और उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। उनकी में सुधार हो रहा है और वो फिलहाल घर पर ही हैं। बहरहाल, अगर महेश मांजरेकर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो कुछ समय पहले अपनी फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग में बिजी चल रहे थे। वे इस मेगा बजट फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान को कास्ट किया गया है और सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी एक अहम रोल में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल सकता है। मूवी को इसी साल के आखिर तक रिलीज करने की तैयारी है।

महेश मांजरेकर ने मराठी फिल्मों के अलावा कई बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया है। इनमें 'वॉन्टेड', 'रेडी', 'दबंग', 'जिंदा', 'मुसाफिर' और 'कांटे' प्रमुख हैं। महेश मांजरेकर एक्टर के साथ डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने 'आई', 'वास्तव', 'निदान' और 'वास्तव' जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी फिल्मों में डेब्यू कर चुकी है। 

 

महेश मांजरेकर को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी : 
बता दें कि पिछले साल अगस्त, 2020 में महेश मांजरेकर ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें फोन कर डराया-धमकाया गया। इतना ही नहीं उनसे 35 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। उस समय डायरेक्टर ने दादर पुलिस स्टेशन में इस घटना के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में मांजरेकर ने बताया था कि उन्हें वो कॉल अंडरवर्ल्ड से आई थी।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Nirmala… ki “HASRATEIN”, ब्लैक साडी में मोनालिसा ने लगाई आग
Ramayana सीरियल फेम रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, सेलेब्रिटी ने जताया शोक