मिस इंडिया 2020 के मंच पर रिक्शा चालक की बेटी बनी फर्स्ट रनर अप, जानें किसने जीता खिताब

Published : Feb 11, 2021, 10:45 AM ISTUpdated : Feb 11, 2021, 11:43 AM IST
मिस इंडिया 2020 के मंच पर रिक्शा चालक की बेटी बनी फर्स्ट रनर अप, जानें किसने जीता खिताब

सार

VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 का आयोजन 10 फरवरी को किया गया। इस इवेंट में फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब 23 साल की फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट मानसा वाराणसी ने अपने नाम किया। 

मुंबई. VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 का आयोजन 10 फरवरी को किया गया। इस इवेंट में फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब 23 साल की फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट मानसा वाराणसी ने अपने नाम किया। फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीएलसीसी टॉप 3 विनर्स के नाम की घोषणा की गई है। इस इवेंट में फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले में तेलंगाना की मानसा ने जहां मिस इंडिया का क्राउन जीता वहीं रिक्शा चालक की बेटी मान्या सिंह और मनिका शियोकांड फर्स्ट व सेकेंड रनर अप रही हैं। 

टॉप-5 में शामिल रहीं ये ब्यूटी क्वीन

अगर टॉप-5 की बात की जाए तो खुशी मिश्रा, मान्या सिंह, मानसा, रति हुलजी और मनिका शेओकांड फेमिना मिस इंडिया 2020 की टॉप 5 में शामिल रहीं।

यहां किया गया था इवेंट का आयोजन

VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले का आयोजन मुंबई के प्लश होटल में किया गया था। इसमें वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, अपारशक्ति खुराना और पुलकित सम्राट जैसे तमाम दिग्गज सितारों ने इस खास इवेंट में शिरकत की थी। बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को होस्ट किया जबकि नेहा धूपिया इस मेगा इवेंट की ऑफिशियल पेंजेन्ट रहीं। 

इवेंट में इन सितारों ने की थी शिरकत 

इस इवेंट में पुलकित सम्राट और चित्रांगदा सिंह फिनाले इवेंट के पैनलिस्ट रहे और वाणी इस रात की स्टार परफॉर्मर रहीं। आउटफिट की बात की जाए तो नेहा धूपिया ने ब्लू एंड व्हाइट कलर का स्टाइलिश आउटफिट कैरी किया जबकि चित्रांगदा खूबसूरत यलो आउटफिट में नजर आईं। अपारशक्ति और पुलकित सम्राट सूटेड-बूटेड अंदाज में इस खास रात पर नजर आए जबकि वाणी ने शिमरी डार्क ड्रेस पहनी हुई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!
Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?