
एंटरटेनमेंट डेस्क, Swayamvar Mika Di Vohti : आज सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) का जन्मदिन है। मीका का जन्म 10 जून, 1977 को पश्चिम बंगाल दुर्गा नाम के शहर में हुआ था। मीका के नाम पर एकसे बढ़कर गाने की लिस्ट है। वहीं उन्हें बॉलीवुड का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल सिंगर कहा जाता है। वे आज 45 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने सुपरहिट सांग दिए हैं। वे सलामान खान के लिए कई मर्तबा प्लेबैक सिंगिंग कर चुके हैं।
बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को किया किस
मीका सिंह जितना शानदार गाने गाते हैं उतने अच्छे स्टेज परर्फामर भी हैं। मीका सिंह के साथ विवादों का भी चोली दामन का साथ रहा है। साल 2006 में उन्होंने अपनी ही बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को सबके सामने किस कर दिया था। वहीं राखी सावंत ने अपनी आदत मुताबिक जमकर हंगामा मचाया था।
राखी ने बड़ा बयान
उस समय यह मुद्दा मीडिया में बहुत गरमाया था। राखी सावंत ने बकायदा इसे कई मंच पर उठाया था। वहीं राखी सावंत ने मीका सिंह पर तीखा कमेंट करते हुए कहा था कि मैंने ही उसे फेमस बनाया है, वर्ना तो उसे कोई सुनने वाला ही नहीं था।
कई केसों में सामने आ चुका है नाम
आपको बता मीका के साथ और भी कई विवाद जुड़े हैं। वे हिट एंड रन केस, मॉडल से बद्तमीजी, डॉक्टर को थप्पड़ रसी करना, बिपाशा बसु से जबरदस्ती किस करना, कस्टम ड्यूटी की चोरी, डांसिंग प्रोग्राम के बहाने कबूतरबाजी जैसे कई आरोपों का सामना कर चुके हैं।
भाई दलेर मेंहदी से भीलहो चुका है पंगा
मीका सिंह फेमस सिंगर दलेर मेहंदी के छोटे भाई है। गायक बनने से पहले वह गिटारिस्ट थे। उन्होंने दलेर मेंहदी के साथ मिल कर कई गाने कम्पोज़ किए हैं। वे 45 साल की उम्र में अब स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। मीका सिंह अक्सर दलेर मेंहदी को अपनी शादी नहीं होने देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। दरअसल एक बार दलेर ने मीका की गर्ल फ्रेंड को डांट दिया था, इसके बाद मीका सिंह का उससे ब्रेकअप हो गया था।
ये भी पढ़ें
PHOTOS: बेहद खूबसूरत है महिमा चौधरी की 15 साल की बेटी, इस मामले में मां को भी देती है टक्कर
PHOTOS में देखें रियल लाइफ में कितनी बोल्ड और ग्लैमरस हैं आश्रम 3 की सेवादार कविता
कंगना रनोट ने दिखाई अपने नए घर की इनसाइड PHOTOS, एकदम हटके है इंटीरियर और डिजाइन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।