पंजाबी सिंगर ने सोनू निगम पर साधा निशाना, बोला-भूषण कुमार और सोनू दोनों ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह हैं

सोनू निगम ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा माफियागिरी तो म्यूजिक इंडस्ट्री में चलती है। इसी के साथ उन्होंने भूषण कुमार पर सीधा निशाना साधा था। इस पूरे वाकये के बाद भूषण कुमार की वाइफ दिव्या कोसला कुमारी ने सोनू निगम पर निशाना साधा था। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 4, 2020 3:58 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर सोनू निगम पिछले कुछ समय से म्यूजिक इंडस्ट्री के भीतर चल रही माफियागिरी के बारे में जिक्र कर रहे हैं। तभी से वो सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां इंडस्ट्री में कुछ लोग सोनू निगम का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, सिंगर मीका सिंह इस बात से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि हिंदी सिनेमा में काम करने के लिए बॉलीवुड एक खूबसूरत जगह है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।   

करियर को लेकर मीका ने कही ये बात 

मीका सिंह ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि इस इंडस्ट्री में केवल कला की कद्र होती हैं। वो साल 2007 में मुंबई आए थे और फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने उन्हें फिल्म 'शूटआउट ऐट लोखंडवाला' से ब्रेक दिया था। मीका कहते हैं कि ये इंडस्ट्री काम करने के लिहाज से काफी अच्छी है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय में ये देखा है कि कई सारे ऐसे सिंगर्स हैं, जिन्होंने अपने दम पर मुकाम हासिल किया है। 

 

म्यूजिक लेबल्स को लेकर कही ये बात 

मीका ने कहा कि सोनू निगम कह रहे हैं कि उन्हें गाना नहीं मिल रहा है। मगर कई सारे नए सिंगर्स हैं, जिन्होंने पिछले कुछ समय में खासी लोकप्रियता हासिल की है। इसमें अरजीत सिंह, अरमान मलिक और बी प्राक जैसे सिंगर्स शामिल हैं। मीका कहते हैं कि अब तो पंजाब इंडस्ट्री से कई सारे शानदार टैलेंट निकलकर सामने आ रहे हैं। नेपोटिज्म पर निशाना साधते हुए सिंगर ने कहा कि अब बी प्राक तो इंडस्ट्री में किसी बुआ के बेटे नहीं हैं। बहुत लोगों का नाम हो रहा है और उनमें से काफी लोगों को भूषण कुमार ने ही ब्रेक दिया है। कोई म्यूजिक लेबल्स आपको सिर्फ ब्रेक ही दे सकते हैं। इसके बाद आपका और आपके गानों का क्या होता है इसका म्यूजिक लेबल्स से कोई लेना-देना नहीं।

मीका सिंह ने किया भूषण कुमार का सपोर्ट 

सोनू निगम ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा माफियागिरी तो म्यूजिक इंडस्ट्री में चलती है। इसी के साथ उन्होंने भूषण कुमार पर सीधा निशाना साधा था। इस पूरे वाकये के बाद भूषण कुमार की वाइफ दिव्या कोसला कुमारी ने सोनू निगम पर निशाना साधा था। अब सिंगर मीका सिंह भी सोनू निगम के खिलाफ बोल रहे हैं और भूषण कुमार का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

दोनों ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह हैं: मीका सिंह 

सोनू निगम और भूषण कुमार के बारे में बात करते हुए मीका सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सोनू निगम और भूषण कुमार दोनों ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह हैं, या यूं कहिए कि मिया-बीवी की तरह हैं। जब भी वो लड़ते हैं उन्हें वैसे ही रहने दीजिए। मीका आगे कहते हैं कि सोनू निगम को बनाने वाले भी गुलशन कुमार थे। तभी से दोनों के बीच लव-हेट रिलेशनशिप चला आ रहा है। किसी को भी इस चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।

Share this article
click me!