मोदी सीजन 2 ट्रेलर : नरेंद्र मोदी पर बेस्ड वेब सीरीज में दिखेगा सीएम से पीएम बनने तक का सफर

Published : Oct 29, 2020, 12:52 PM IST
मोदी सीजन 2 ट्रेलर : नरेंद्र मोदी पर बेस्ड वेब सीरीज में दिखेगा सीएम से पीएम बनने तक का सफर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बेस्ड वेब सीरीज 'मोदी (modi)' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज होते के साथ सोशल मीडिया पर छा गया। इस सीरीज में पीएम मोदी के टीनएज से लेकर प्रेजेंट तक की जिंदगी को दिखाया गया है। वेब सीरिज में तीन एक्टर उनका रोल प्ले करते नजर आएंगे, जिसमें महेश ठाकुर, फैसल खान और आशीष शर्मा शामिल है। इस सीरीज के डायरेक्टर उमेश शुक्ला हैं, जबकि प्रोड्यूसर आशीष वाघ, हितेश ठक्कर और उमेश शर्मा हैं। वेब सीरीज में पीएम मोदी के पिता का किरदार दर्शन जरीवाला और उनकी मां का किरदार प्राची शाह ने निभाया है।

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) की जिंदगी पर बेस्ड वेब सीरीज 'मोदी (modi)' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज होते के साथ सोशल मीडिया पर छा गया। इस सीरीज में पीएम मोदी के टीनएज से लेकर प्रेजेंट तक की जिंदगी को दिखाया गया है। वेब सीरिज में तीन एक्टर उनका रोल प्ले करते नजर आएंगे, जिसमें महेश ठाकुर, फैसल खान और आशीष शर्मा शामिल है। इस सीरीज के डायरेक्टर उमेश शुक्ला हैं, जबकि प्रोड्यूसर आशीष वाघ, हितेश ठक्कर और उमेश शर्मा हैं। वेब सीरीज में पीएम मोदी के पिता का किरदार दर्शन जरीवाला और उनकी मां का किरदार प्राची शाह ने निभाया है। इस सीरीज का ट्रेलर बहुत ही दमदार है। 


ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है- जो मेरे गुजरात को प्रेम करता है, वो मेरी आत्मा है और जो मेरे भारत को प्रेम करता है, वो मेरा परमात्मा है। वेब सीरीज में गुजरात के दंगों से लेकर भूकंप तक कई चीजों को दिखाया गया है। सीरीज में पीएम मोदी के कुछ रियल फुटेज देखने को मिलेगी। बता दें कि इससे पहले भी उनकी लाइफ पर एक फिल्म बन चुकी है, जिसका नाम 'पीएम नरेंद्र मोदी' था। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का रोल प्ले किया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2: इंटरनेट पर आदित्य धर के लिए मीम्म की बाढ़, किस बात की हो रही चर्चा
Border 2 Day 15 Collection: सनी देओल की फिल्म को झटका? तीसरे शुक्रवार की कमाई ने बढ़ाई टेंशन