ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं अनुपम खेर की पत्नी, मुंबई में चल रहा है इलाज

Published : Apr 01, 2021, 10:56 AM IST
ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं अनुपम खेर की पत्नी, मुंबई में चल रहा है इलाज

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस, भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद और एक्टर अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को लेकर बड़ी खबर है कि वो मल्टीपल माइलोमा जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं। ये एक खतरनाक ब्लड कैंसर है। बताया जा रहा है कि किरण अपना इलाज मुंबई के अस्पताल में करवा रही हैं।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस, भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद और एक्टर अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को लेकर बड़ी खबर है कि वो मल्टीपल माइलोमा जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं। ये एक खतरनाक ब्लड कैंसर है। बताया जा रहा है कि किरण अपना इलाज मुंबई के अस्पताल में करवा रही हैं।

कैसी है किरण खेर की तबीयत

किरण खेर के साथी और बीजेपी चंडीगढ़ के मेंबर अरुण सूद ने बुधवार को एक स्पेशल प्रेस कॉन्फरेंस में किरण की बीमारी के बारे में खुलासा किया है। सूद ने कहा कि किरण खेर पिछले साल से अपना इलाज करवा रही हैं और इस समय रिकवरी की राह पर हैं।

पिछले साल हुई थी बीमारी के बारे में जानकारी 

सूद ने बताया, 'पिछले साल 11 नवंबर को उन्हें अपने चंडीगढ़ वाले घर में हाथ में फ्रेक्चर हुआ था। चंडीगढ़ के Post Graduate Institute of Medical Education and Research में इलाज के दौरान उनमें मल्टीपल माइलोमा के शुरुआती लक्षण पाए गए। यह बीमारी उनके बाएं हाथ से दाहिने कंधे तक फैल गई है। ऐसे में उन्हें 4 दिसंबर 2020 को मुंबई इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया। तब से उनका लगातार इलाज चल रहा है।'

मुंबई में चल रहा किरण का इलाज

अरुण सूद ने आगे कहा कि 'यूं तो किरण खेर पिछले चार महीने से अपना इलाज करवा रही हैं और कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती नहीं हैं, लेकिन उन्हें हर रोज ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल जरूर जाना पड़ रहा है।' बता दें कि किरण खेर को लेकर पार्टी ने हेल्थ अपडेट उनपर सवाल उठने के बाद दिया है। किरण खेर लम्बे समय से चंडीगढ़ से गायब थीं, ऐसे में विपक्ष उनपर सवाल उठा रहा था। सूद ने बताया है कि पिछले साल दिसंबर तक किरण चंडीगढ़ में ही थीं और उन्हें बीमारी को देखते हुए बाहर ना निकलने की सलाह मिली थी।

PREV

Recommended Stories

2025 में रिलीज हुई इन 8 फिल्मों ने डुबाए मेकर्स के करोड़ों, लिस्ट में 100CR+ की यह फिल्म भी
Dhurandhar में कौन किस पर भारी, R Madhavan ने अक्षय खन्ना को दिखाया आइना