अधूरी रह गई नसीरुद्दीन शाह की दिलीप साहब से मिलने की तमन्ना, बोले- जिस दिन मैं डिस्चार्ज हुआ वो रुखसत हो गए

Published : Jul 11, 2021, 08:41 PM IST
अधूरी रह गई नसीरुद्दीन शाह की दिलीप साहब से मिलने की तमन्ना, बोले- जिस दिन मैं डिस्चार्ज हुआ वो रुखसत हो गए

सार

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन से एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) बेहद दुखी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कि दिलीप साहब की पत्नी सायरा बानो मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनसे मिलने गई थीं, जब वो खुद भर्ती थे। बता दें कि नसीरुद्दीन को निमोनिया होने के बाद हिंदुजा अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था।

मुंबई। दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन से एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) बेहद दुखी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कि दिलीप साहब की पत्नी सायरा बानो मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनसे मिलने गई थीं, जब वो खुद भर्ती थे। बता दें कि नसीरुद्दीन को निमोनिया होने के बाद हिंदुजा अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। इंटरव्यू में नसीर ने कहा- सायरा बानों मुझसे मिलने आईं थीं, उन्होंने मेरे सिर पर हाथ रखा और आशीर्वाद देते हुए कहा- वो आपके बारे में पूछ रहे थे। 

नसीरुद्दीन शाह के मुताबिक, सायरा बानो की बात सुनकर मैं बेहद इमोशनल हो गया था। जाने से पहले मैं उनसे एक बार मिलना चाहता था लेकिन दुर्भाग्य से जिस दिन मैं डिस्चार्ज हुआ, उसी दिन वो दुनिया से रुखसत हो गए। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया से ठीक होने के बाद 7 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिली थी और इसी दिन दिलीप कुमार का निधन हो गया था। 

नसीरुद्दीन शाह ने दिलीप कुमार के साथ फिल्म 'कर्मा' में काम किया था। फिल्म से जुड़े एक्सपीरियंस को लेकर नसीरुद्दीन ने कहा- यही वो वक्त था, जब मुझे लगता था कि मैं अपनी जिंदगी में एक्टिंग करते समय नर्वस रहा। सुबह दिलीप साहब को विश करने के अलावा ज्यादातर समय मैं उनसे बात करने में भी घबराता था।

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह की तबीयत बिगड़ने के बाद 29 जून को उन्हें खार स्थ‍ित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 10 दिन बाद 7 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इस मौके पर उनके बेटे विवान शाह ने नसीर की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो पत्नी रत्ना के साथ बेडरूम में नजर आ रहे थे। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर