फिर मां बनने वाली है 40 साल की नेहा धूपिया, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की खुशखबरी, PHOTO

Published : Jul 19, 2021, 11:01 AM ISTUpdated : Jul 19, 2021, 12:09 PM IST
फिर मां बनने वाली है 40 साल की नेहा धूपिया, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की खुशखबरी, PHOTO

सार

नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। 40 साल की नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। 

मुंबई. नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। 40 साल की नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी मेहर और पति अंगद बेदी नजर आ रहे हैं। तीनों ने काले रंग कपड़े पहन रखे है। इसमें नेहा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है तो वहीं अंगद उनके बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं और वे एक हाथ से बेटी मेहर को गोद में उठाए हुए हैं। मेहर भी मम्मी नेहा के बेबी बंप की ओर देखती नजर आ रही हैं।


नेहा धूपिया ने फोटो शेयर कर लिखा- हमें एक कैप्शन ढूंढने में दो दिन लग गए.… इन सबमें हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे वह था…धन्यवाद, भगवान। नेहा के पोस्ट पर रोहित रेड्डी से लेकर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा तक ने उन्हें दोबारा मां बनने पर बधाई दी है। वहीं, करिश्मा कपूर ने लिखा- बधाई हो नेहा, अगंद और मेहर। फराह खान ने लिखा- तो अब मैं लोगों को बता सकती हूं। उनके कमेंट से लगता है कि उन्हें पहले से ही पता था कि नेहा प्रेग्नेंट है। 


नेहा धूपिया ने 3 साल पहले एक्टर अंगद बेदी से शादी की थी। बता दें कि नेहा ने 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से अंगद बेदी से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इसके 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को उनके बेटी मेहर का जन्म हुआ था। 


नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में खुद अंगद बेदी ने कबूला था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी और इसके बाद इन दोनों ने शादी की थी। अंगद ने बताया कि जब मैंने नेहा के माता-पिता को यह बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं तो एक पल को माहौल बिल्कुल शांत हो गया और फिर उन्हें बहुत गुस्सा आया। इसके लिए मुझे बहुत डांटा भी। मुझे नहीं लगता था कि वह इस चीज के लिए तैयार थे क्योंकि ये सुनने के बाद नेहा की मां बहुत बौखला गई थीं। 


नेहा का जन्म कोच्ची में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ। नेहा के पिता का नाम प्रदीप सिंह धूपिया है जो भारतीय नौसेना में कमांडर रह चुके हैं वहीं उनकी मां मनपिंदर धूपिया हाउस वाइफ है।


2003 में नेहा ने फिल्म कयामत: सिटी अंडर थ्रेट से डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। नेहा को फिल्म जूली से पहचान मिली। अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं और उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद एक्टिंग में कदम रखा। उन्होंने रेमी डीसूजा की फालतू से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे  उंगली, पिंक, टाइगर जिंदा है में नजर आ चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

National Youth Day: सफलता के लिए जरुरी जुनून, हर युवा को एक बार देखनी चाहिए ये 5 फिल्में
Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी