Neha Kakkar ने रोमांटिक अंदाज में Rohanpreet Singh का मनाया बर्थ डे, Kiss कर कहा-काटो केक, देखें Video

Published : Dec 01, 2021, 05:48 PM IST
Neha Kakkar ने  रोमांटिक अंदाज में Rohanpreet Singh का मनाया बर्थ डे, Kiss कर कहा-काटो केक, देखें Video

सार

अपने हमसफर का जन्मदिन मनाने में नेहा दो दिन से ही जुटी हैं। एक दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर कर उन्हें आनेवाले खास दिन की बधाई दी थी। बुधवार को उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है। 

मुंबई. फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) अपने करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी एन्जॉय करती दिखाई देती हैं। अपने गाने से सबके दिलों में जगह बनाने वाली सिंगर अपनी चुलबुली अदाओं लोगों का मन मोह लेती हैं। शायद यही वजह है कि नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह उनसे बेहद मोहब्बत करते हैं। सिंगर भी अपने पति का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। उनके लिए आज यानी 1 दिसंबर का दिन बेहद खास है क्योंकि आज सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) का जन्मदिन है। 

अपने हमसफर का जन्मदिन मनाने में नेहा दो दिन से ही जुटी हैं। एक दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर कर उन्हें आनेवाले खास दिन की बधाई दी थी। बुधवार को उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो रोहन से केक कटवाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनका रोमांटिक गाना 'गल्ला करिए' बज रहा है। सिंगर अपने प्यार को केक के पास ले जाती हैं, उन्हें किस करती हैं और फिर केक काटने को बोलती हैं। आप भी रोमांटिक कर देने वाला वीडियो देखिए।

पार्टी तो अभी शुरू हुई है

रोहन का बर्थडे सेलिब्रेशन नहीं रूकने वाला है। नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जीवन! @rohanpreetsingh ️और पार्टी तो आज होने वाली है शाम को!!!! असली पार्टी आज होगी।' कपल के साथ घरवाले भी केक कटिंग सेरेमनी में शामिल हुए। बैग्राउंड में उनकी भी आवाज सुनाई दे रही है।

पेरिस में एफिल टावर के पास किस करते देखें थे कपल

इससे पहले भी नेहा कक्कड़ की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई थी। वो अपने पति के साथ पेरिस में क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं थी। उन्होंने वहां की तस्वीरे भी शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एफिल टावर के पास कपल किस करते नजर आए थे। इसके अलावा नेहा कई मौके पर अपने रोहन के साथ इश्क का इजहार कर चुकी हैं। 

और पढ़ें:

तो क्या EKTA KAPOOR को मिल गई उनके शो की नई NAAGIN, इन दो एक्ट्रेस का नाम आया सामने

Priyanka Chopra ने मैरेज लाइफ के बारे में खोला राज, बताया- कैसे वो Nick Jonas के साथ जी रही खूबसूरत जिंदगी

Amitabh Bachchan ने सलवार-बनियान के साथ पहनी हुडी , यूजर्स बोले- आप जो पहन ले वहीं से फैशन शुरू होता है

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser Out: कैसा है रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर, 1.12 मिनट में मचा डाली तबाही
Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही