Golmaal 5 में Big सरप्राइज! अक्षय कुमार संग दिखेगी ये हसीना, 17 Star मचाएंगे धमाल
फ्रेंचाइजी कॉमेडी फिल्म गोलमाल की पांचवीं सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग का अनाउंसमेंट वाला वीडियो भी रिलीज किया गया। इसमें स्टार कास्ट के साथ अक्षय कुमार भी नजर आए। इसी बीच इसमें कौन-कौन काम कर रहा है उन स्टार्स की लिस्ट सामने आई है।

फिल्म गोलमाल 5
डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी फ्रेंचाइजी कॉमेडी फिल्म गोलमाल की पांचवीं सीरीज के साथ आ रहे हैं। उन्होंने मूवी की शूटिंग हाल ही में मुंबई में शुरू की। बता दें कि इस फिल्म को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही है।
गोलमाल 5 में अक्षय कुमार
आपको बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 में इस बार अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। मूवी में उनका बॉल्ड लुक देखने मिलेगा। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी में वे विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 3 की तैयारी? रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की रिलीज से पहले आया जबरदस्त अपडेट
गोलमाल 5 में तमन्ना भाटिया
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म गोलमाल 5 में तमन्ना भाटिया की एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनेगी। आपको बता दें कि इससे पहले दोनों फिल्म एंटरटेनमेंट में नजर आए थे।
फिल्म गोलमाल 5 की स्टार कास्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म गोलमाल 5 में तकरीबन 17 स्टार्स नजर आएंगे। इनके नाम अजय देवगन, अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, प्रियामणि, करीना कपूर, सारा अली खान, कुणाल खेमू, अश्विनी कालसेकर, तुषार कपूर, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, मुरली शर्मा, विजय पाटकर हैं।
गोलमाल फ्रेंचाइजी की हर फिल्म हिट
गोलमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत गोलमाल फन इनलिमिटेड से हुई थी। 2006 में आई ये फिल्म हिट रही। 2008 में गोलमाल रिटर्न आई। 2010 में गोलमाल 3 आई और 2017 में गोलमाल अगेन। सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया।
रोहित शेट्टी-अजय देवगन की जोड़ी
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी कई हिट फिल्में दी। दोनों ने जमीन के साथ गोलमाल सीरीज और सिंघम सीरीज में साथ काम किया है। दोनों अच्छे दोस्त भी हैं।
ये भी पढ़ें... कौन सी है वो 5 फिल्में, जिसने बनाया आलिया भट्ट को BOX OFFICE की रानी, एक की कमाई उड़ा देगी होश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।