
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं। हालांकि, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने इसे महज अफवाह बताया था। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति के साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आईं। दरअसल, प्रियंका और निक जोनास साथ में ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स 2021 में पहुंचे थे। इस इवेंट में प्रियंका ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंच गईं, जिसे संभालने में उन्हें काफी मुश्किल हो रही थी। ऐसे में पति निक जोनास ने उनकी ड्रेस ठीक करते नजर आए।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जब पोज दे रही थीं तो उनकी ड्रेस रेड कार्पेट पर ही फंस गई। ये देख निक जोनास ने फौरन उनकी ड्रेस ठीक करने में मदद की। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें निक जोनास पत्नी प्रियंका की ड्रेस ठीक करते दिख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग निक जोनस की तारीफ करते हुए उन्हें एक 'जेंटलमैन' बता रहे हैं।
वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है जब निक जोनास ने प्रियंका की ड्रेस ठीक की हो। कुछ साल पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो प्रियंका की ड्रेस सुलझाते नजर आए थे। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा लाइट पर्पल कलर की ड्रेस में जबकि उनके पति सूट में पहुंचे थे। इसी दौरान प्रियंका की ड्रेस का एक बटन खुल गया। ये देख उनके पति फौरन उनके पास गए और उनकी ड्रेस को ठीक किया। निक को प्रियंका की ड्रेस ठीक करते देख इवेंट में मौजूद लोग काफी खुश हुए।
2018 में हुई थी प्रियंका-निक की शादी :
बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। सात फेरे लेते वक्त प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं, क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स' का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर को जारी करते हुए प्रियंका ने यह भी बताया है कि फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
ये भी पढ़ें -
83 Movie: Kapil Dev से Ravi Shastri तक, जानें World Cup पर बनी इस फिल्म में किसने निभाया किसका किरदार
नियोन टी-शर्ट और गॉगल लगाए गुस्से में दिखे Salman Khan तो हाथ में बोतल लिए यहां नजर आई Sara Ali Khan
जब Amitabh Bachchan के पैर पकड़ रोने लगी थी Kareena Kapoor, मांग रही थी इस बात को लेकर भीख
शादी के बंधन में बंधा Kundali Bhagya का एक्टर, फेरे लेते ही चूमा नई नवेली दुल्हन का माथा, PHOTOS
खेल रहा था Kareena Kapoor का बेटा तो सामने आ गया 1 लड़का और बिगड़ गया Taimur का मूड, ये भी दिखे
Ram Balram @ 41: जब पति की हरकतों को देख आपा खो बैठी Jaya Bachchan ने जड़ दिया था Rekha को थप्पड़
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।