Nora Fatehi भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, शिल्पा शिरोडकर समेत इन सेलेब्स को भी हुआ Covid 19

'दिलबर-दिलबर' गाने से फेमस हुई डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही भी कोराना पॉजिटिव पाई गई हैं। नोरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी है। नोरा ने लिखा- दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं कोविड से लड़ रही हूं। उसने मुझे वाकई बहुत बुरा जकड़ रखा है। मैं पिछले कुछ दिनों से बेड रेस्ट पर और डॉक्टरों के सुपरविजन में हूं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 30, 2021 8:46 AM IST / Updated: Dec 30 2021, 03:01 PM IST

मुंबई। 'दिलबर-दिलबर' गाने से फेमस हुई डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही भी कोराना पॉजिटिव पाई गई हैं। नोरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी है। नोरा फतेही ने इंस्टा स्टोरी पर इस बारे में जानकारी दी है। नोरा ने लिखा- दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं कोविड से लड़ रही हूं। उसने मुझे वाकई बहुत बुरा जकड़ रखा है। मैं पिछले कुछ दिनों से बेड रेस्ट पर और डॉक्टरों के सुपरविजन में हूं। मैं आप लोगों से गुजारिश करती हूं कि मास्क पहनें और सेफ रहें। 

नोरा ने आगे लिखा- कोरोना का नया वैरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है और ये हर एक शख्स को अलग-अलग तरह से अफेक्ट कर रहा है। आपकी सेहत से ज्यादा अहम कुछ नहीं हो सकता, इसलिए अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। बता दें कि नोरा फतेही से पहले एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी कोविड पॉजिटिव हो चुकी हैं। शिल्पा शिरोडकर पहली इंडियन सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। शिल्पा दुबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं और इसी साल जनवरी में उन्होंने सिनोफार्म वैक्सीन लगवाई थी। 

इससे पहले बुधवार को अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), रिया कपूर (Rhea Kapoor) और जीजा करण बूलानी (Karan Boolani) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर दोबारा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले भी वो एक बार संक्रमित हो चुके हैं। अर्जुन कपूर हाल ही में मलाइका (Malaika Arora) के साथ करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में नजर आए थे। इन चारों से पहले करीना कपूर भी कोविड पॉजिटिव हो चुकी हैं। वो 14 दिनों तक आइसोलेशन में थीं। 

ये 3 सेलेब्स भी हुए कोरोना पॉजिटिव : 
इससे पहले मंगलवार को एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का बेटा हारुन भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा- मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे। वहां से लौटते समय मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले हमारा RT-PCR हुआ, जिसमें हारुन कोरोना पॉजिटिव मिला है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं। यह वेव रियल है। बता दें कि हाल ही में करीना कपूर के अलावा दो टीवी एक्टर नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 

डेल्टा प्लस के साथ बढ़ रहा ओमीक्रॉन का खतरा : 
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देशभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के करीब 1000 मामले सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन अब तक 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है। महाराष्ट्र में अब तक 252 केस और दिल्ली में 263 केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में 2510 केस सामने आए हैं। ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में 78 मामलों के साथ गुजरात तीसरे नंबर पर है। वहीं, केरल में 57 मामलों के साथ चौथे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें :
Maine Pyar Kiya @ 32: Bhagyashree के कारण बेरोजगार हो गए थे Salman Khan, इतने महीने बैठे रहे बेकार

एक ही दिन आता है Rajesh Khanna और उनकी बेटी Twinkle का जन्मदिन, ये जोड़ियां भी सेम डेट पर शेयर करती हैं बर्थडे

Mouni Roy ने सेक्सी ड्रेस पहन कराया फोटोशूट, फोटोज देख फैंस बोले- हॉटनेस अलर्ट

तो इसलिए Akshay Kumar को सिर्फ 15 दिन का BF बनाया था Twinkle Khanna, फिर जो हुआ वो था हैरान करने वाला

Rajesh Khanna Birthday: जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसके कारण सुपरस्टार बने Akshay Kumar के ससुर

छुट्टियां मनाने निकली Salman Khan की फैमिली, नैनी की गोद में मम्मी अर्पिता को ढूंढती नजर आई बेटी आयत

Share this article
click me!