
मुंबई. पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर 2 (mirzapur 2) कानूनी पचड़े में पड़ती नजर आ रही है। लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक (surendra mohan pathak) ने उनके नॉवेल धब्बा का वेब सीरिज में गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह बात एक सीन के बारे में कही जहां कुलभूषण खरबंदा उनका नॉवेल को पढ़ रहे हैं। कुलभूषण का किरदार वेब शो में नॉवेल पढ़ते हुए बलदेव राज नाम के आदमी का जिक्र करता है। सुरेंद्र के अनुसार उनके नॉवेल में ऐसा कोई किरदार ही नहीं है। इतना ही नहीं कुलभूषण को डायलॉग्स को नॉवेल से पढ़ते हुए दिखाया गया है जबकि नॉवेल में वे लाइनें कहीं नहीं हैं। इसी पर आपत्ति जताते हुए पाठक ने अमेजन प्राइम और मेकर्स को नोटिस भेजा है।
वेब सीरीज के मेकर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को भेजे नोटी में उन्होंने कहा कि सीरीज में बिना उनकी परमिशन के नॉवेल को दिखाया गया है। कुलभूषण जो कुछ भी पढ़ रहे हैं वैसी लाइनें लिखने की वे कल्पना भी नहीं कर सकते। इससे उनकी लेखन फील्ड में बनी साख खराब हुई है। ये पूरा मामला वरिष्ठ समीक्षक और उपन्यास के पाठक के एक पोस्ट से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र मोहन पाठक के उपन्यास को पढ़ रहे कुलभूषण खरबंदा का किरदार जो कुछ किताब में पढ़ रहा है वैसा उपन्यास में नहीं लिखा है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा कि सीरीज निर्माताओं ने इसमें काफी अश्लील लाइन्स डाली हैं।
सुरेन्द्र मोहन के भेजे गए नोटिस के अनुसार मेकर्स एक्सेल एंटरटेनमेंट, अमेजन प्राइम को इस सीन को एडिट करने की मांग की गई है। अगर प्रोडक्शन ऐसा नहीं करता है सुरेन्द्र ने कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी है। इस काम के लिए उन्होंने एक हफ्ते का समय दिया है। इस नोटिस को सुरेन्द्र ने ट्विटर पर भी शेयर किया है। आपको बता दें कि सुरेन्द्र हिन्दी क्राइम फिक्शन के मशहूर राइटर हैं, जो पिछले 50 साल से नॉवेल राइटिंग कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।