
मुंबई. बॉबी देओल (bobby deol) की वेब सीरीज आश्रम 2 (aashram 2) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार वेब सीरिज में बॉबी का तीव्र अवतार देखने को मिलेगा। ट्रेलर में बॉबी यानी काशीपुर वाले बाबा निराला के आश्रम का डार्क साइड दिखाया गया है। पिछले सीजन की कहानी का अंत ऐसे मोड़ पर हुआ था, जहां से बाबा की पोल खुलनी शुरू हो जाती है। ट्रेलर में इसके आगे की कहानी दिखाई गई है। बाबा अपने ही जाल में फंसता दिख रहा है। प्यार और लस्ट के चक्कर में वह आश्रम में बदलाव करने लगाता है। ऐसे में सहयोगियों से भी आपसी झगड़े होने लगते हैं। बाबा के सामने उनके राजनीतिक दुश्मन भी खड़े हैं।
इस बार की वेब सीरीज में आस्था, राजनीति और अपराध का एक गठबंधन दिखाया गया है। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरिज 11 नवंबर को एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर लाइव होगी। बॉबी के अलावा के अलावा फिल्म में चंदन राय सान्याल, आदिति पोहंकर, तुषार पांडेय, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, विक्रम कोचर और अनील रस्तोगी लीड रोल में हैं। हालांकि, रिलीज से पहले वेब सीरीज को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह धर्मविशेष की आस्था को ठेस पहुंचा रही है।
लोग प्रकाश झा का जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस सीरीज में ढोंगी बाबा को हिंदू धर्म का दिखाकर हिंदुओं को बदनाम किया जा रहा है। इसके अलावा सीरीज का नाम जानबूझकर आश्रम रखा गया है। एक ने ट्वीट कर लिखा- प्रकाश झा ने आश्रम वेब सीरीज बनाई है जिससे हिन्दू धर्म की मान्यता आहत हुई। हमारा सवाल है कि क्यों कभी दूसरे धर्म की सत्यता उजागर करने के लिए वेब सीरीज या मूवी नहीं बनाई जाती? क्यों सिर्फ हिन्दू धर्म पर ही प्रहार किया जाता है ?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।