जिम के बाहर दिखी एक्ट्रेस की बेटी तो लोग उड़ा रहे मजाक, एक ने कहा- 'कोई और पैंट नहीं मिली दीदी'

Published : Aug 23, 2019, 06:16 PM IST
जिम के बाहर दिखी एक्ट्रेस की बेटी तो लोग उड़ा रहे मजाक, एक ने कहा- 'कोई और पैंट नहीं मिली दीदी'

सार

आलिया डायरेक्टर नितिन कक्कड़ की फिल्म 'जवानी जानेमन' में सैफ अली खान (49) के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 40 साल के एक शख्स और उसकी बेटी के रिश्तों पर बेस्ड है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी की नातिन और पूजा बेदी की बेटी आलिया इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, आलिया भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर आलिया की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो जिम के बाहर पोज देती दिख रही हैं। आलिया की फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने आलिया की ड्रेस पर कमेंट करते हुए लिखा- 'कोई और पैंट नहीं मिली दीदी।' वही एक और यूजर ने कहा- 'इस तरह की पैंट कहीं भी दिखे तो मत लेना।'

27 साल बड़े एक्टर के साथ डेब्यू कर रही आलिया...
आलिया डायरेक्टर नितिन कक्कड़ की फिल्म 'जवानी जानेमन' में सैफ अली खान (49) के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 40 साल के एक शख्स और उसकी बेटी के रिश्तों पर आधारित है। फिल्म में आलिया सैफ की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं।

रियलिटी शो में दिख चुकी हैं 22 साल की आलिया... 
पूजा बेदी और फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला की बेटी आलिया का जन्म 1997 में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे फैशन इंडस्ट्री में पहचान बना रही हैं और बड़े पर्दे पर एंट्री करने की तैयारी में हैं। वे न्यूयॉर्क में रहती हैं। बता दें कि आलिया 2011 में सोनी इंटरनेशनल चैनल के रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। इस शो में वे बतौर कंटेस्टेंट अपनी मां के साथ दिखाई दी थीं।

रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी से हुआ था झगड़ा...
एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी आलिया और रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी के बीच नवंबर, 2014 में लोअर परेल के एक पब में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पूजा बेदी ने पुलिस में एफआईआर भी की थी। दूसरी ओर साक्षी की मां मीनाक्षी सागर ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पॉस्को एक्ट के तहत पूजा बेदी को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

खुल गया सोनम वांगचुक और '3 इडियट्स' का एक बड़ा राज, 17 साल बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 100 करोड़ बनाने में महज 4 कदम दूर