फिर से सस्पेंड हुआ पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट तो भड़की एक्ट्रेस बोली-इस बार वजह भी नहीं बताई

Published : Jul 08, 2020, 03:47 PM IST
फिर से सस्पेंड हुआ पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट तो भड़की एक्ट्रेस बोली-इस बार वजह भी नहीं बताई

सार

पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेबाकी के लिए कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब उनका ट्विटर अकाउंट फिर से सस्पेंड कर दिया गया है।

मुंबई. पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेबाकी के लिए कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब उनका ट्विटर अकाउंट फिर से सस्पेंड कर दिया गया है। इस बात का पता चलने पर पायल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि बिना कोई कारण बताए उनका अकाउंट क्यों बंद कर दिया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने लिब्रल्स पर इसका आरोप लगाया है और फैंस से अपील करते हुए कहा कि वो उनके अकाउंट को वापस शुरू करने की मांग करें। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने ट्विटर को इंडिया से सस्पेंड करने की मांग की है।

पहले भी सस्पेंड हो चुका है पायल का ट्विटर अकाउंट 

यह पहला मौका नहीं है जब पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। जून में भी उनका अकाउंट उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की आरोपी महिला और उसके धर्म के खिलाफ विवादित ट्वीट करने पर एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद पायल के सपोर्ट में #isupportpayalrohatgi ट्रेंड करने लगा था। अकाउंट री-स्टोर हो गया और पायल वापस अपने आक्रामक अंदाज में ट्वीट्स और वीडियो पोस्ट करती दिखीं। 

 

पिछले साल अरेस्ट हुई थीं पायल रोहतगी 

पिछले साल 2019 दिसंबर में पायल रोहतगी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। दरअसल, एक्ट्रेस ने गांधी-नेहरू परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की थी। इसी मामले में राजस्थान पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से पायल को हिरासत में लिया था। कोर्ट ने पायल को 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में उन्हें एक दिन में जमानत मिल गई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Shah Rukh Khan Most Expensive Cars: SRK की 6 सबसे महंगी कारें, कुल कीमत फिल्मों के बजट से ज्यादा!
Aakhri Sawal Collection Day 1 : संजय दत्त की सबसे डिजास्टर मूवी, पहले दिन ही पिटी 'आखिरी सवाल'!