भूल भुलैया 2 के स्टार कार्तिक आर्यन का नाम तक नहीं जानते थे लोग, कियारा आडवाणी के हीरो ने बयां किया दर्द

Published : Sep 11, 2022, 07:57 PM ISTUpdated : Sep 11, 2022, 08:17 PM IST
भूल भुलैया 2 के स्टार कार्तिक आर्यन का नाम तक नहीं जानते थे लोग, कियारा आडवाणी के हीरो ने बयां किया दर्द

सार

कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यु में अपने स्ट्रगल की कहानी बताई  है। एक्टर को मूवी भूल भुलैया 2 ने स्टार बना दिया है, एक मौका ऐसा भी था, जब फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों ने उन्हें चुका हुआ मान लिया था। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, People did not even know the name of Bhool Bhulaiyaa 2 star Karthik Aryan :  कार्तिक आर्यन ( Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) की भूल- भुलैया 2 ने बॉलीवुड के फेल्युअर को बड़ा सहारा दिया है। इस जोड़ी को लेकर नई मूवी 'सत्यप्रेम की कथा' ( satyaprem kee katha) की शूटिंग बीते दिनों शुरू हो गई है। दोनों की इस जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं उनकी अपकमिंग मूवी का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है । इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन को फिल्म इंडस्ट्री में एक जीवनदान दिया है, कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।

कार्तिक आर्यन ने बयां किया दर्द

दरअसल कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यु में अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में खुलकर बात की है। एक फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया है, एक मौका ऐसा भी था, जब फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों ने उन्हें चुका हुआ मान लिया था। वे खुद बताते हैं कि वो वक्त भी था जब इंडस्ट्री के लोग उन्हें पहचानते नहीं थे, उनका नाम भी नहीं जानते थे। कार्तिक ने मुंबई में अपने स्ट्रगल के बारे में कहा कि उनका ये सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा है, उन्होंने असफलता का स्वाद चखा है। कार्तिक आर्यन ने अब तक उनकी पहचान प्यार का पंचनामा ( Pyaar Ka Punchnama) के मोनोलॉग बॉय के तौर पर की जाती थी। 

कार्तिक ने लंबा समय स्ट्रगल में बिताया
कार्तिक ने अपने इंटरव्यु में बताया कि उनका फिल्मों का सफर बहुत कठिन रहा है। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए प्लस प्वाइंट रहा कि उनका करियर 20 साल की उम्र में शुरू हो गया था, उन्हें खुद को स्टेबलिश करने में पर्याप्त समय मिला है। हालांकि उनकी यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए। काफी समय तक लोग उन्हें पहचानते नहीं थे, उनका नाम तक नहीं जानते थे। हालांकि वो प्यार का पंचनामा जैसी हिट फिल्म कर चुके थे। बस इस मूवी की वजह से उन्हें मोनोलॉग बॉय के रूप में लोग जानते थे। सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद उन्हें पहचान मिली। कार्तिक इस मूवी से पहले साल साल संघर्ष कर चुके थे। 

साउथ की मूवी पर दिया रिएक्शन
साउथ की मूवी के सक्सेस पर उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि अच्छी कंटेंट की फिल्मों को लैंग्वेज से समस्या नहीं होती है। वे हर हाल में हिट होती हैं। अब व्यूअर्स पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं और उन्हें सिर्फ अपना एंटरटेनमंट चाहिए। वे बहुत जद्दोज़हद करके मूवी के लिए टाइम निकाल पाते हैं, ऐस में वे अच्छा ही देखना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें-
मोनालिसा, पवन सिंह का सेक्सी डांस सांग हुआ वायरल, देखें दोनों की हॉट और रोमांटिक कैमेस्ट्री
शमा सिकंदर ने पिंक नाइटगाउन में दिखाए डीप क्लीवेज़, साइड से ढकना ही भूल गईं, देखें Pics and Video
Brahmastra बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है भारत की सबसे बड़ी हेराफेरी, कंगना रनौत ने ट्वीट कर बताई असलियत
मोनालिसा ने 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'डांस का भूत' में दिखाए हॉट मूव्स, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की कॉपी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश