सलमान खान के मर्डर का प्लान B भी था तैयार, बॉडीगार्ड तक पहुंच गए थे हत्यारे,बड़ी साजिश का खुलासा

Published : Sep 15, 2022, 11:22 PM ISTUpdated : Sep 15, 2022, 11:55 PM IST
सलमान खान के मर्डर का प्लान B भी था तैयार, बॉडीगार्ड तक पहुंच गए थे हत्यारे,बड़ी साजिश का खुलासा

सार

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने के लिए 'प्लान बी' तैयार किया था। ग्रुप के सदस्यों ने मुंबई से सटे उनके फॉर्म हाउस की निगरानी शुरु कर दी थी। हमले को अंजाम देने के लिए शूटर्स ने यहां रेंट पर रूम भी ले लिया था।   

एंटरटेनमेंट डेस्क, Plan B of Salman Khan's murder was also ready the killers :  सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की हिट लिस्ट में टॉप पर थे, इसके मेंबर ने पनवेल में सलमान खान के  फार्महाउस के पास रेंट पर रूम भी ले लिया था। बॉलीवुड के सुपरस्टार को मारने की साजिश रची गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने कर्ई मर्तबा उनके फॉर्म हाउस की रेकी की थी। यहां मौजूद गार्ड से दोस्ती भी कर ली थी। 

इस साल जून में, मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह में कथित रूप से अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी देने वाला एक लेटर मिला था । पॉप्युलर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मनसा जिले में गोली मारकर हत्या करने के बाद मिले इस पत्र से मुंबई पुलिस के हाथ-पैर फूल गए थे।

गोल्डी बरार और कपिल पंडित ने तैयार किया था प्लान
पंजाब पुलिस के मुताबिक, सिद्धू मूस वाला की हत्या से पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सलमान खान को मारने के लिए प्लान बी तैयार किया था। इस प्लान को लॉरेंस निश्नोई गिरोह के शूटर गोल्डी बरार और कपिल पंडित लीड कर रहे थे, जिन्हें हाल ही में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था।

सलमान खान को मारने की साजिश का खुलासा
कपिल पंडित, संतोष जाधव, दीपक मुंडी ( Kapil Pandit, Santosh Jadhav, Deepak Mundi) और दो अन्य शूटरों ने मुंबई के पनवेल में एक कमरा किराए पर लिया था। सलमान खान का पनवेल इलाके में ही एक फार्महाउस है, जहां वो अक्सर मौजूद रहते हैं। र आरोपियों ने हत्या को अंजाम देने के लिए उनके आने-जाने वाले रास्ते में ही एक कमरा किराए पर लिया था। इस गैंग के मेंबर उसमें डेढ़ महीने तक रहे।

हमला करने में हुई दो बार चूक 
इन सभी शूटरों के पास हथियार भी थे, जिनका इस्तेमाल सलमान खान पर हमला करने के लिए किया जाना था। सलमान खान जब कभी पनवेल के फार्महाउस जाते थे तो वे अपनी कार की स्पीड कम रखते थे।  ज्यादातर वक्त सलमान खान के साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा होता था। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने सलमान खान की एक्टविटी और आवाजाही की जानकारी जुटाने के लिए  फार्महाउस के बाहर सुरक्षा गार्डों से दोस्ती कर ली थी। जानकारी के मुताबिक जिस दौरान शूटर तैयार थे, उस दौरान सलमान खान दो बार फार्महाउस गए थे, लेकिन गिरोह के सदस्य हमला करने का मौका चूक गए थे।

ये भी पढ़ें- 
पंकज त्रिपाठी इस वजह से करते हैं बस हिंदी में बात, अंग्रेजी बोलने वालों की जमात में शामिल हैं ये लोग
नोरा फतेही,सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने 'तनहारी मनहारी' बॉलीवुड वर्जन में मचाई धूम,थैंक्स गॉड के सांग का टीज़र आउट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?
Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?