'Crack' की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुईं 'Wink Girl', वीडियो शेयर कर कही ये बात

आंख मारकर रातों रात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश वॉरियर (Priya Prakash varrier) आज भी हर किसी को याद हैं। वो सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। लोग उन्हें विंक गर्ल के नाम से जानते हैं। अब एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनका कोई नयन मटकाने का वीडियो नहीं बल्कि हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2021 3:56 AM IST / Updated: Feb 26 2021, 09:33 AM IST

मुंबई. आंख मारकर रातों रात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश वॉरियर (Priya Prakash varrier) आज भी हर किसी को याद हैं। वो सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। लोग उन्हें विंक गर्ल के नाम से जानते हैं। अब एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनका कोई नयन मटकाने का वीडियो नहीं बल्कि हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक गाने की शूटिंग के दौरान जमीन पर गिर जाती हैं। प्रिया प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

जिंदगी को लेकर प्रिया ने कही ये बात 

प्रिया प्रकाश ने हादसे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद वो वायरल हो गया है। वीडियो में वो एक गाने की शूटिंग कर रही होती हैं। इसी दौरान उनके साथ एक छोटी सी दुर्घटना हो गई। वीडियो में तेलुगु एक्टर नितिन भी नजर आ रहे हैं। शूटिंग का सीन इस प्रकार है कि वो दौड़ते आती हैं और नीतिन की पीठ पर चढ़ जाती हैं, लेकिन इसी दौरान प्रिया फिसल जाती हैं। 

वीडियो में भागते नजर आईं प्रिया प्रकाश 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडिो में नीतिन भागते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे प्रिया प्रकाश दौड़ रही होती हैं। जब नीतिन एक जगह रुक कर खड़े हो जाते हैं तो पीछे से भागती हुई आ रहीं प्रिया उनकी पीठ पर चढ़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। वो पीठ से फिसल जाती हैं और नीतिन उन्हें पकड़ नहीं पाते। हालांकि, वो पैर पकड़कर बचाने की कोशिश जरूर करते हैं, लेकिन तब तक वो गिर चुकी होती हैं। 

वीडियो शेयर कर प्रिया ने कही ये बात 

प्रिया प्रकाश ने अपने वीडियो को एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा कि 'ये वीडियो दिखाता है कि जिंदगी हर समय उन्हें कैसे धाराशयी करने की कोशिश करती है, लेकिन वो हर बार भरोसे के साथ खड़ी होकर आगे बढ़ जाती है।' इस वीडियो पर उनके फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग वीडियो देखकर खूब हंस रहे हैं तो कई लोग उनसे अपना ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं।

दरअसल, प्रिया प्रकाश फिल्म 'क्रैक' से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इसी फिल्म का वह गाना शूट कर रही थीं। उनके अपोजिट एक्टर नीतिन नजर आएंगे। उनका पहला गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस की तरफ जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 

Share this article
click me!