प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड बनाने में हुई थी धांधली! 22 साल बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Published : Nov 04, 2022, 01:14 PM IST
प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड बनाने में हुई थी धांधली! 22 साल बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सार

40 साल की प्रियंका चोपड़ा आज ना केवल हिंदी सिनेमा की, बल्कि हॉलीवुड की भी पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'Thamizhan' से किया था, जो 2002 में रिलीज ही थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के सिर पर साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज सजा था। लेकिन 22 साल बाद उनकी इस जीत को लेकर बड़ा दावा किया गया है। 2000 में मिस बारबाडोस रहीं लेइलानी ने उन्हें लेकर सवाल खड़े किए हैं। लेइलानी यूट्यूबर हैं और उनके लगभग 35 हजार सब्सक्राइबर हैं। उनकी मानें तो 2000 में प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड जिताने के लिए धांधली की गई थी। उन्हें धोखे से इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया था।

लेइलानी ने ताजा विवाद से जुड़ा पुराना विवाद

लेइलानी ने वीडियो की शुरुआत मिस यूएसए-2022 के ताजा विवाद के साथ की है और बताया है कि कैसे वहां लोगों को बर्खास्त किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। उनके मुताबिक़, यह धांधली का संकेत देता है।  लेइलानी ने इस दौरान यह भी भी कहा कि पूरे घटनाक्रम ने उन्हें 2000 में हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की याद दिला दी, जहां मिस वर्ल्ड 2000 भारत से थी और यह तब हुआ, जब भारत की कंपनी जीटीवी  प्रतियोगिता के स्पोंसर्स में से एक थी। बता दें कि मिस टेक्सास R'Bonny Gabriel को मिस यूएसए बनाए जाने का बाकी कंटेस्टेंट ने विरोध किया है। इसे लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।

'मैं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इस चीज से गुजरी'

लेइलानी ने कहा, "मैं वाकई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इसी चीज से गुजरी हूं। मैं मिस बारबाडोस थी और जिस साल मैं मिस वर्ल्ड में गई मिस इंडिया जीती थी। ध्यान रहे, इससे पहले साल में मिस इंडिया (युक्ता मुखी) जीती थी। स्पोंसर भी जीटीवी और इंडियन केबल स्टेशन था। हमारे सैसहेज के सबसे ऊपर जीटीवी था और उसके बाद अपने-अपने देश का नाम।इससे (मिस यूएसएस विवाद) मेरा गहरा नाता है।"

प्रियंका को कमरे में खाना भेजा जाता था

लेइलानी ने इस दौरान कथिततौर पर प्रियंका चोपड़ा का फेवर किए जाने की डिटेल भी दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा के गाउन बेहतर तरीके से बनाए गए थे। उन्हें अपने कमरे में खाना मिलता था। न्यूजपेपर में उनकी बड़ी-बड़ी तस्वीरें आईं, जबकि बाकी लड़कियों को एक साथ बीच पर दिखाया गया। उनके मुताबिक़, स्विमसूट प्रतियोगता के दौरान प्रियंका चोपड़ा को सरोंग पहनने की इजाजत दी गई थी, जबकि अन्य के पास यह अधिकार नहीं था। 

स्किन टोन क्रीम का इस्तेमाल करती थीं प्रियंका

लेइलानी ने कहा, "कथिततौर पर प्रियंका अपनी स्किन टोन को सामान करने के लिए किसी तरह की स्किन टोन क्रीम का इस्तेमाल कर रही थीं, जो काफी भद्दी थी। मैं यह नहीं कहती कि यह ब्लीचिंग क्रीम थी, यह स्किन टोन क्रीम थी। यह काम नहीं कर रही थी। उनकी स्किन आर दाग थे, इसलिए वे सरोंग को नहीं हटाना चाहती थी। यही वजह है कि असल जजमेंट के दौरान वे ड्रेस में थीं।"

प्रियंका को कोई पसंद नहीं करता था

लेइलानी की मानें तो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान प्रियंका को कोई पसंद नहीं करता था। उन्होंने कहा, "मेरी दिक्कत प्रियंका के बारे में प्रतियोगिता के दौरान जानना थी। उसे कोई पसंद नहीं करता था।"

लोग कर रहे प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट

लेइलानी का वीडियो सोशल मीडिया अपर वायरल हो रहा है और कई लोग इसके लिए प्रियंका का सपोर्ट कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "उसे जीते हुए दो दशक हो गए हैं। अब बहुत देर हो चुकी है। उस समय उनके नाम एक विवाद था कि उन्होंने जीवित व्यक्ति के तौर पर मदर टेरेसा का नाम लिया था। भारतीय चैनलों पर इसकी चर्चा रही थी। सिर्फ यही एक गलती थी, बाकी राउंड उसने बहुत खूबसूरती से पूरे किए थे।" एक यूजर ने कमेंट किया है, "और उसके बाद प्रियंका भारत की सबसे बड़ी स्टार बन गई और अब हॉलीवुड में शूटिंग कर रही है। जबकि यह महिला यूट्यूब चला रही है। समझ जाइए कि कौन ज्यादा टैलेंटेड है।"

अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया। 2003 में उनकी पहली हिंदी फिल्म 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ़ स्पाई' आई थी। तब से लेकर अब तक वे 'अंदाज़', 'मुझसे शादी करोगी', 'कृष', 'दोस्ताना', बर्फी', 'बाजीराव मस्तानी' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी हिंदी और 'बेवॉच' और 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हूं। प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी कर अब अमेरिका में ही रहती हैं। 

और पढ़ें...

26 साल के जुड़वां बेटों की मां ने बिकिनी पहनकर लगाई पूल में आग, तस्वीरें देख लोग बोले- OMG!

बॉलीवुड को मात देने वाले कन्नड़ सिनेमा की 10 सबसे महंगी फ़िल्में, बजट देखेंगे तो कहेंगे- OMG!

'कच्चा बादाम गर्ल' ने मांगा बर्थडे का गिफ्ट, लोगों ने दिलाई वायरल सेक्स क्लिप की याद

'लव सेक्स और धोखा' फेम एक्टर अंशुमन झा ने की शादी, देखिए 8 WEDDING PHOTOS

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 एक्टर सनी देओल ने किया दर्शकों को सरप्राइज, Gaiety Galaxy में दिखा गजब नजारा
Dharmendra को मरणोपरांत पद्म विभूषण क्यों? हेमा मालिनी का आया तगड़ा रिएक्शऩ