
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनके माथे और चेहरे पर गहरे जख्म नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पहली फोटो में उनके माथे पर गहरा घाव दिख रहा है, जिससे खून रिस रहा है। वहीं एक अन्य फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने आईब्रो और गाल में चोट के निशान दिखाए। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इसी दौरान प्रियंका सेट पर एक सीन फिल्माने के दौरान चोटिल हो गईं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने दो अलग-अलग फोटो शेयर करते हुए अपने रियल और फेक जख्म दिखाए।
बता दें कि इन तस्वीरों में प्रियंका के चेहरे पर गहरे जख्म दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों ही फोटो में असली और नकली जख्म के बीच फर्क कर पाना काफी मुश्किल है। बता दें कि प्रियंका को ये जख्म सिटाडेल के एक सीन को शूट करते वक्त हुए। फिल्म में एक फाइट सीन शूट होना था, जिसमें उनके साथ रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो भी साथ थे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक जासूस का रोल कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से लंदन में इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग पूरी की है। सिटाडेल के अलावा भी प्रियंका के पास कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में हैं। प्रियंका जल्द ही कीनू रीव्स के साथ मैट्रिक्स 4, मिंडी केलिंग के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी, वेडिंग थीम्स रियलिटी शो और मां आनंद शीला की बायोपिक में काम कर रही हैं।
प्रियंका ने इसी साल मार्च में खोला रेस्त्रां 'सोना'
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से अपने रेस्त्रां 'सोना' की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका के रेस्त्रां की शुरुआत इसी साल मार्च के आखिर में न्यूयॉर्क में हुई है। वे अक्सर अपने रेस्त्रां की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रियंका चोपड़ा प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। पर्पल पेबल्स पिक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।