
मुंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) हिंदी सिनेमा से हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी हैं। दुनियाभर में अपनी पॉपुलैरिटी के लिए जानी जाने वाली देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लंदन में फंसी हुई हैं। कोरोना (Corona) के नए स्ट्रोन के कारण वहां पूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में वो वहीं पर फंस गई हैं। एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने यूके लॉकडाउन नियमों को तोड़ा है और बुधवार (6 जनवरी) को सलून पहुंची हैं। इस दौरान बताया जा रहा है कि उनकी मम्मी डॉ. मधु चोपड़ा (dr. madhu chopra) और उनका डॉगी डायना भी साथ में था। बता दें, लंदन में फरवरी के मध्य तक लॉकडाउन लगाया गया है।
नियम तोड़ने पर नहीं लगा कोई जुर्माना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा बुधवार (6 जनवरी) की शाम को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोस वुड के सलून पहुंची थीं। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी मौजूद थे। इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो सलून में पहुंची और प्रियंका और जोश वुड रिमाइंडर दिया। बताया जा रहा है कि इस नियम उल्लंघन पर दोनों पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: kareena के 4 साल के बेटे के साथ शादी करना चाहती हैं 'दिलबर गर्ल', ऐसा था 'बेबो' का रिएक्शन
इस वजह से लंदन गई थीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका कथित तौर पर लंदन में अपने पति निक जोनास के साथ फंसी हुई हैं। वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग के लिए वहीं गई थीं, लेकिन बीच में ही लंदन में कोरोना के कारण लॉकडाउन हो गया। अब प्रोडक्शन टीम सभी के लिए जल्द से जल्द अमेरिका लौटने की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma से हुई 5 करोड़ की ठगी, दिलीप छाबड़िया ने की बेइमानी तो शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे
लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर इतना है जुर्माना
बता दें, सोमवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूके में लॉकडाउन की घोषणा की है। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन में एक बार फिर नेशनल लॉकडाउन लगेगा। इसके चलते नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 1000 पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसी वजह से ब्रिटेन में हेयर, ब्यूटी, नेल, सलून, टैटू पार्लर, स्पा, मसाज पार्लर, पियर्सिंग की दुकानें बंद हैं।
यह भी पढ़ें: 13 साल पहले ऐसे दिखते थे Pawan Singh, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही उनकी ये फोटो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।