प्रियंका चोपड़ा ने पति और 10 महीने की बेटी संग मनाई दिवाली, VIRAL तस्वीरें देख लोग बोले- OMG!

Published : Oct 26, 2022, 11:46 AM IST
प्रियंका चोपड़ा ने पति और 10 महीने की बेटी संग मनाई दिवाली, VIRAL तस्वीरें देख लोग बोले- OMG!

सार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी 15 अक्टूबर को 10 महीने की हो गई है। सेरोगेसी से हुई मालती को अक्सर अपने मॉम-डैड के साथ आउटिंग पर और अलग-अलग सेलिब्रेशन का हिस्सा बनते देखा जा सकता है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दिवाली का त्यौहार पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marry Chopra Jonas) के साथ लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया में मनाया। निक ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पूरा परिवार मैचिंग ट्रेडिशनल पोशाक में काफी खूबसूरत लग रहा है। यहां तक कि मालती मैरी जोनस चोपड़ा को भी ऐसा आउटफिट पहनाया गया है, जो उनके पैरेंट्स, खासकर मां प्रियंका के आउटफिट से मेल खा रहा है।

ऐसी हैं दोनों तस्वीरें

पहली तस्वीर में मालती मां प्रियंका की गोद में दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका और निक पूजा कर रहे हैं और मालती एक्ट्रेस की गोद में बैठी हुई है और अपने पिता की उंगली पकड़े हुए हैं। हालांकि, दोनों तस्वीरों में निक ने हार्ट की इमोजी से मालती का चेहरा छुपा दिया है। फोटो शेयर करते हुए निक ने लिखा है, "अपने प्यार के साथ खूबसूरत दिवाली सेलिब्रेशन। सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।" तस्वीरों पर प्रियंका चोपड़ा ने स्माइलिंग फेस विद हार्ट आइज वाली इमोजी साझा कर रिएक्ट किया है।

इंटरनेट यूजर्स ने लुटाया प्यार

निक की तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।  मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "ये तस्वीरें बहुत खूबसूरत हैं। रोशनी का यह त्यौहार आपकी जिंदगी में चमक लाए और आपके और आपके सुंदर परिवार के लिए शांति, खुशहाली, आनंद और समृद्धि लाए।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "OMG OMG." एक यूजर ने लिखा है, "सबसे खूबसूरत फैमिली।" एक यूजर ने लिखा है, "मैचिंग मम्मा और मालती।" एक यूजर का कमेंट है, "आप लोग परफेक्ट हो।"

शादी को 4 साल होने जा रहे 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 4 साल होने जा रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2018 में दो रिवाजों से शादी की थी। जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में एक दिसंबर को उन्होंने क्रिश्चियन रिवाज से शादी की और 2 दिसंबर को हिंदू परम्परा के अनुसार वे शादी के बंधन में बंधे थे। 15 जनवरी 2022 को सेरोगेसी से प्रियंका और निक की बेटी मालती का जन्म हुआ। प्री-मैच्योर बेबी होने की वजह से मालती मैरी को 8 मई 2022 तक अस्पताल के एनआईसीयू वॉर्ड में भर्ती रहना पड़ा था।

और पढ़ें...

Ram Setu VS Thank God: इस साल अजय देवगन ने अक्षय कुमार से 8.6 गुना ज्यादा कमाए, इन 2 मामलों में भी पड़े भारी

16 करोड़ में बनी 'कांतारा' ने रचा नया इतिहास, अब इस मामले में 'KGF Chapter 2' को भी छोड़ दिया पीछे

BOX OFFICE: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 8 पाकिस्तानी फ़िल्में, कमाई इतनी कि कर सकती है हैरान

ऋषि सुनक के UK के प्रधानमंत्री बनने पर अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा रिएक्शन कि हो गया वायरल

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

National Youth Day: सफलता के लिए जरुरी जुनून, हर युवा को एक बार देखनी चाहिए ये 5 फिल्में
Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी