शार्ट्स पहन दोस्तों और पपीज संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, एक बोला- हम आपके बच्चों को कब देखेंगे

Published : Apr 11, 2022, 11:25 AM ISTUpdated : Apr 11, 2022, 11:26 AM IST
शार्ट्स पहन दोस्तों और पपीज संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, एक बोला- हम आपके बच्चों को कब देखेंगे

सार

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ अमेरिका में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वो गर्ल गैंग्स के साथ संडे एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ उनके प्यारे पपीज भी हैं।  

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें वो गर्ल गैंग के साथ संडे एन्जॉय करने निकली हैं। फोटो में प्रियंका चोपड़ा शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। साथ में एक्ट्रेस का पेट डॉग और कुछ दोस्त भी हैं। सभी लॉस एंजिलिस की सड़कों पर एन्जॉय करते दिख रहे हैं। 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लिखा- गर्ल्स के साथ एक बेहतरीन संडे और साथ में पपीज। एक फोटो में प्रियंका अपने दोस्तों और पपीज के साथ बीच सड़क पोज दे रही हैं। वहीं एक अन्य फोटो में वो किसी शॉप पर कुछ सामान देखती नजर आ रही हैं। एक और फोटो में प्रियंका और उनकी दोस्त ने पोल पर अपने एक-एक पैर रखकर फोटो खिंचवाई। वहीं एक दूसरी फोटो में सभी एक रेस्टोरेंट में लंच करते दिख रहे हैं। 

प्रियंका की फोटो पर लोग कर रहे कमेंट्स : 
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की इन फोटोज पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें कूल तो कोई गॉर्जियस बता रहा है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है लास्ट वाली फोटो गलती से अपलोड हो गई। वहीं एक और यूजर ने लिखा- ब्यूटीफुल गर्ल्स एंड पपीज। बता दें कि दो दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने यूक्रेन का सपोर्ट करने की बात कही थी। प्रियंका ने इस वीडियो में कहा था कि यूक्रेन से रोजाना लाखों शरणार्थी देश छोड़कर भाग रहे हैं। प्लीज, हम सबको आगे आकर इनकी मदद करनी चाहिए। 

एक बेटी की मां बन चुकी हैं प्रियंका : 
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ महीनों पहले ही सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अब तक न तो बेटी का चेहरा दिखाया है और ना ही ये बताया है कि उसका नाम क्या है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी काम कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें : 
सिर पर पल्लू और साड़ी में दिखने वाली अंगूरी भाभी रियल लाइफ में हैं हॉट, PHOTOS में देखें बोल्ड लुक

PHOTOS: बिन मेकअप रानी मुखर्जी को पहचानना हुआ मुश्किल, अनिल कपूर के घर के बाहर इस हाल में आईं नजर

आलिया के होने वाले पति इस उम्र में खो चुके हैं वर्जिनिटी, इन 5 विवाद से जुड़ा है रणबीर कपूर का नाता

सिर से पैर तक काले कपड़ों में ढंके दिखे शिल्पा शेट्टी के पति, एक बोला- मुंह छुपाने वाला काम ही क्यों करते हो

जब सर्जरी के बाद इतना बिगड़ गया था आयशा टाकिया का चेहरा, सूज गए थे होंठ, पहचान नहीं पा रहा था कोई भी

अब 9 साल के बच्चे की मां बन चुकी है Complan गर्ल, शादी के बाद सलमान खान संग इस फिल्म में आई नजर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 में कौन हैं वो 14 एक्टर, जो पाकिस्तानी बन सनी देओल और उनकी सेना से भिड़े
Subhash Ghai को लीजेंड बनानी वाली वो 5 फिल्में, क्लासिक हिट में शामिल