नितेश तिवारी की 'रामायणम्' ने दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। अब रणबीर कपूर की फिल्म की नजर बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड पर है।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी धाक जमा रही है। दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में फिर ग्रोथ देखने को मिली।नतीजतन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह माइथोलॉजिकल फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में अपनी जगह और मजबूत करने की कोशिश में है। हिंदी वर्जन इसकी कमाई का सबसे बड़ा सहारा बना हुआ है, जबकि बाकी भाषाओं में भी फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं। विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन चर्चा में है।

दूसरे रविवार कितनी हुई 'रामायणम्' की कमाई?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' ने 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को भारत में 71.24 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह कमाई 22,618 शोज से दर्ज की गई। पिछले दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपए कमाए थे और माना जा रहा है कि रविवार का फाइनल आंकड़ा आने के बाद 'रामायणम्' इस आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी।

भारत में 'रामायणम्' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

11 दिनों के बाद 'रामायण' का भारत में नेट कलेक्शन 756.84 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 903.56 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर की बात करें तो फिल्म ने 10 दिन में ग्रॉस 1,228 करोड़ रुपए कमा लिए थे। 11 दिन में यह आंकड़ा 1300 करोड़ के पार पहुंच गया है। दुनियाभर की बात करें तो फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,228 करोड़ रुपए हो चुका है। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन चर्चा में है।

किस भाषा में हुई 'रामायणम्' की सबसे ज्यादा कमाई ?

'रामायणम्' हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज हुई है। 11वें दिन की कमाई में हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा। इसने 17,690 शोज से 52.29 करोड़ रुपए नेट कमाए। कन्नड़ वर्जन ने 919 शोज से 5.76 करोड़, तमिल ने 1,291 शोज से 4.41 करोड़, मलयालम ने 1,104 शोज से 4.63 करोड़ और तेलुगु ने 1,614 शोज से 4.15 करोड़ रुपए कमाए।