सामने आई प्रियंका चोपड़ा के Ex ब्वॉयफ्रेंड की शादी की डेट, इस दिन मंगेतर संग यहां लेंगे 7 फेरे

Published : Jan 18, 2021, 10:39 AM IST
सामने आई प्रियंका चोपड़ा के Ex ब्वॉयफ्रेंड की शादी की डेट, इस दिन मंगेतर संग यहां लेंगे 7 फेरे

सार

लंबे समय से फिल्मों से दूर बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (harman baweja) की शादी की डेट सामने आई है। हरमन मंगेतर साशा रामचंदानी (sasha ramchandani) से 21 मार्च को 7 फेरे लेंगे। यह शादी हैदराबाद में होगी। उन्होंने दिसंबर में साशा से चंडीगढ़ में सगाई की थी। बता दें कि हरमन की मंगेतर न्यूट्रीशियल कोच है। बता दें कि 2008 में आई फिल्म लव स्टोरी 2050 से हरमन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता हैरी बावेजा ने ही किया था। प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई थी। हरमन इसके बाद कुछ फिल्मों में नजर आए, हालांकि, इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो पाए।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (harman baweja) की शादी की डेट सामने आई है। हरमन मंगेतर साशा रामचंदानी (sasha ramchandani) से 21 मार्च को 7 फेरे लेंगे। यह शादी हैदराबाद में होगी। उन्होंने दिसंबर में साशा से चंडीगढ़ में सगाई की थी। बता दें कि हरमन की मंगेतर न्यूट्रीशियल कोच है। शादी की डेट फिक्स कर चुके हरमन के पिता हैरी बावेजा ने यह जानकारी परिवार और करीबी दोस्तों को भी दी है। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल होंगे। हरमन और साशा के परिवार ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हरमन ने 50-70 लोगों की लिस्ट तैयार की हैं, जो उनकी शादी में मेहमान बनकर पहुंचेंगे। हालांकि, मुंबई में वह वेडिंग रिसेप्शन देंगे या नहीं यह अभी तक क्लियर नहीं है।


2008 में आई फिल्म लव स्टोरी 2050 से हरमन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता हैरी बावेजा ने ही किया था। प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई थी। हरमन इसके बाद कुछ फिल्मों में नजर आए, हालांकि, इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर को लेकर वे बी-टाउन की सुर्खियां में जरूर रहे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया।


आखिरी बार हरमन को फिल्म चार साहिबजादे में देखा गया था। यह फिल्म 2016 में आई थी। फिलहाल वे एक्टिंग छोड़ प्रोड्यूसर बनने की राह पर हैं। हरमन की मां पम्मी बावेजा भी प्रोड्यूसर हैं। वहीं साशा हेल्थ और वेलनेस एक्सपर्ट हैं। हरमन के पिता हैरी बावेजा त्रिनेत्र, दिलवाले, इम्तिहान, दिलजले, दीवाने, कर्ज और कयामत जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मर्दानी फ्रेंचाइजी के कौन हैं वो 3 भयानक चेहरे, जिनकी दहशत ने हिलाया दिल-दिमाग
Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?