
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) 30 साल के हो गए हैं। निक का जन्मदिन मनाने प्रियंका उनके साथ प्राइवेट वैकेशन पर गई हैं। लोकेशन का खुलासा उन्होंने नहीं किया है। लेकिन निक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में निक ने लिखा है, "Here we go... #30"
प्राइवेट जेट में दिखा डेकोरेशन
वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनस एक प्राइवेट जेट में सवार हो रहे हैं, जिसके अंदर बर्थडे पार्टी की सजावट की गई है और 'हैप्पी बर्थडे' का बैनर लगा हुआ है। प्लेन के अंदर प्रियंका चोपड़ा बैठी हुई हैं और अपने फोन पर किसी से बात कर रही हैं। लेकिन जैसे ही वे निक को देखती हैं, उनका स्वागत करती हैं। निक प्लेन के अंदर का नजारा देखकर खुश होते हैं और अजीब सा फेस बनाते हैं। निक का यह वीडियो देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर अंजुला अचारिया ने कमेंट किया है और लिखा है, "हाहाहा...यह पसंद आया। वे फोन पर मुझसे बात कर रही हैं।" कहा जाता है कि हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की सफलता का क्रेडिट अंजुला अचारिया को ही जाता है।
प्रियंका शेयर की सेलिब्रेशन की फोटो
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने निक के जन्मदिन का जिक्र किया था। प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर जो तस्वीर साझा की थी, उसमें वे एक ड्रिंक पकड़े दिखाई दे रही हैं और गिलास पर एक पट्टी लगी हुई है, जिस पर लिखा है, "NJ30." इस फोटो के साथ प्रियंका ने निक को टैग किया है और लिखा है, "ठीक है, यह उनका समय है।"
2018 में हुई थी प्रियंका-निक की शादी
प्रियंका चोपड़ा ने मई 2018 में निक जोनस को डेट करना शुरू किया था। दो महीने बाद यानी जुलाई 2018 में निक ने प्रियंका को प्रपोज किया और अगले ही महीने यानी अगस्त में उन्होंने सगाई कर ली थी। उनकी रोका सेरेमनी मुंबई में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। दिसंबर 2018 में जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में प्रियंका और निक की शादी हुई थी, जिसमें पहले हिंदू रिवाज और क्रिश्चियन रिवाज के तहत वे जिंदगीभर के बंधन में बंध गए थे। जनवरी 2022 में सेरोगेसी के जरिए प्रियंका और निक की पहली संतान बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म हुआ। प्रियंका उम्र में निक से 10 साल बड़ी हैं।
और पढ़ें...
लीक सेक्स क्लिप के बाद रोती नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, VIDEO हो रहा तेजी से वायरल
यह बिजनेस करने वाले बॉलीवुड की इकलौते सुपरस्टार हैं अजय देवगन, साउथ के स्टार्स भी नहीं टिकते आसपास
100 से 310cr. तक के बजट में बनी सुपरस्टार्स की वो 31 फ़िल्म जो लागत निकालने के लिए करती रहीं दुआ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।