प्रियंका-जायरा वसीम की फिल्म के लिए लागत निकाल पाना भी मुश्किल, दो दिन में कमाए सिर्फ इतने

Published : Oct 13, 2019, 01:54 PM IST
प्रियंका-जायरा वसीम की फिल्म के लिए लागत निकाल पाना भी मुश्किल, दो दिन में कमाए सिर्फ इतने

सार

प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2016 में आई 'जय गंगाजल' थी। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के बाद प्रियंका हॉलीवुड चली गई थीं और वहां उन्होंने टीवी सीरिज क्वांटिको के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी काम किया। 

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम और फरहान अख्तर स्टारर मूवी 'द स्काई इज पिंक' बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाने में नाकाम साबित हुई है। पहले दिन यानी 11 अक्टूबर को फिल्म का कलेक्शन महज 2.50 करोड़ रुपए था। वहीं दूसरे दिन शनिवार को भी कमाई में कुछ खास उछाल देखने को नहीं मिला और फिल्म सिर्फ 4 करोड़ रुपए ही कमाई पाई। यानी दो दिन में फिल्म की कमाई 6.50 करोड़ तक पहुंची है, जबकि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए है। फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर तो यही लगता है कि इसके लिए लागत निकाल पाना भी मुश्किल होगा। 

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के मुताबिक, वीकेंड पर फिल्म का प्रदर्शन माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर करता है। यह वैसे भी 100 करोड़ जाने वाली फिल्म नहीं है। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। बता दें कि शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है। फिल्म में प्रियंका, फरहान और जायरा के अलावा रोहित सराफ ने भी काम किया है। 

फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की रियल लाइफ पर बेस्ड है। आयशा का निधन 18 साल की उम्र में पल्मोनरी फायब्रोसिस नामक बीमारी से हो गया था। फिल्म में आयशा और उनकी फैमिली के स्ट्रगल की कहानी दिखाई गई है। प्रियंका और फरहान ने आयशा के पेरेंट्स का किरदार निभाया है। 

आखिरी बार जय गंगाजल में दिखी थीं प्रियंका : 
प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2016 में आई 'जय गंगाजल' थी। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के बाद प्रियंका हॉलीवुड चली गई थीं और वहां उन्होंने टीवी सीरिज क्वांटिको के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी काम किया। बाद में प्रियंका ने दिसंबर, 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी कर ली।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

SRK के रेस्टोरेंट में Alia और Ranbir Kapoor का डांस, वायरल हो रहा ये वीडियो
Yogi Adityanath से मिलने रैपर बादशाह ने उतारे कमरे के बाहर जूते, बताई क्या है CM की ताकत