priyanka chopra baby: काफी यूनिक है प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम, जोड़ा है इन 2 खास शब्दों को भी, जानें मतलब

Published : Apr 21, 2022, 11:33 AM ISTUpdated : Apr 21, 2022, 12:08 PM IST
priyanka chopra baby: काफी यूनिक है प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम, जोड़ा है इन 2 खास शब्दों को भी, जानें मतलब

सार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने आखिरकार अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम काफी यूनिक रखा है और उसका मतलब भी दिल छू लेने वाला है।  

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी बेटी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिलहाल वे अपनी लाडली के साथ वक्त बीता रही है और काम से भी उन्होंने ब्रेक ले लिया है। फैन्स उनकी बेटी का चेहरा देखने के लिए बेताब है लेकिन उन्होंने अभी उसे सबसे छुपाकर रखा है। इतना ही नहीं बेटी के जन्म के 4 महीने बाद तक भी उन्होंने उसका नाम क्या रखा है ये तक रिवील नहीं है, लेकिन अब प्रियंका की बेटी का नाम सामने आ गया है। रिपोर्ट्स की मानें को प्रियंका ने  अपनी बेटी का नाम काफी यूनिक रखा है। दरअसल, वे चाहती थी कि उनकी लडली का नाम कुछ स्पेशल हो और यहीं वजह है कि उन्होंने नाम सोचने में इतना टाइम लगा दिया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Nick Jonas) ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marry Chopra Jonas) रखा है। सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी खूब तारीफ भी कर रहे है।


जानें क्या प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का मतलब
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी का नाम जितना खास है उसका मतलब भी बहुत ही स्पेशल है। उनकी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है, इसमें मालती शब्द को संस्कृत से लिया गया है, जिसका मतलब एक छोटा और सुंदर फूल है। वहीं, मैरी शब्द उन्होंने लैटिन भाषा से लिया है, जिसका मिनिंग स्टार या फिर समुंदर का सितारा होता है। उन्होंने अपनी बेटी के नाम के साथ अपना और पति का सरनेम भी जोड़ा है। आपको बता दें कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अभी तक अपनी नातिन का चेहरा तक नहीं देखा है। वे चाहती है पीसी अपनी बेटी के साथ इंडिया आए ताकि वे अपनी नातिन के साथ कुछ वक्त बीता सके। मधु का कहना है कि प्रियंका-निक पेरेंट्स बनकर काफी खुश है और इस वक्त वे एक अलग ही लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। 


प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से मां बनी
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को खुद जन्म नहीं दिया है वे सरोगेसी से मां बनी है। उन्होंने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि था वे मां बन गई है। उनके घर एक नन्ही परी के कदम पड़े है। आपको बता दें कि प्रियंका ने जब निक से शादी की थी उसके कुछ समय बाद ये अफवाह उड़ी थी कि वे प्रेग्नेंट है। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद सामने आकर इस बात का नका दिया था। बता दें कि प्रियंका ने 2018 में उदयपुर में निक जोनास तक दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। 

 

ये भी पढ़ें
पति को छोड़ ये किसके साथ रोमांस कर रही प्रियंका चोपड़ा, एक-दूसरे की बांहों में मदहोश दिखे दोनों

अमीषा पटेल ने फ्लॉन्ट की सेक्सी बॉडी, रंग-बिरंगी बिकिनी में कातिलाना पोज मार कर डाला सबको घायल

चेहरे पर लाल धब्बे और बालों में तेल लगाए नजर आई करीना कपूर, उधर मलाइका अरोड़ा दिखी हद से ज्यादा बोल्ड

कब हुई पहली मुलाकात, कहां किया अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज, सालगिरह पर जानें कुछ अनसुने किस्से

ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन से पहले हुई थी एक और शादी, ये जानते हुए भी जूनियर बच्चन ने थामा हाथ

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Republic Day पर रिलीज हुईं 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में, क्या 'बॉर्डर 2' तोड़ेगी यह बड़ा रिकॉर्ड?
Sunny Deol की बॉर्डर 2 का रन टाइम कितना, ये हैं 4 सबसे लंबी वॉर ड्रामा फिल्में