- Home
- Entertainment
- Dubai Crisis में मदद मांगने वाली एक्ट्रेस की इन 8 PHOTO पर बवाल, लोग बोले- अभी तो रो रही थी
Dubai Crisis में मदद मांगने वाली एक्ट्रेस की इन 8 PHOTO पर बवाल, लोग बोले- अभी तो रो रही थी
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस सोनल चौहान हाल ही में तब चर्चा में रही थीं, जब यूएस-इजराइल-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट संकट के बीच वे दुबई में फंस गई थीं। अब उनकी 8 फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

सोनल चौहान की ये तस्वीरें उनके मालदीव्स वैकेशन की हैं, जिनमें उन्हें बिकिनी में पोज देते देखा जा सकता है।
तस्वीरें कब की हैं? यह साफ़ नहीं, लेकिन देखने वालों को ये बेहद खटक रही हैं।
लोग कमेंट बॉक्स में जाकर सोनल चौहान को जमकर फटकार लगा रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक्ट्रेस के मजे ले रहे हैं।
एक इंटरनेट यूजर ने सोनल की तस्वीरें देखने के बाद लिखा है, "अभी तो ये रो रही थी और पीएम से रिक्वेस्ट कर रही थी।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "दुबई से मुंबई, मुंबई से मालदीव्स।"
एक यूजर ने लिखा है, "वायरल होने के और भी तरीके होते हैं।" एक यूजर का कमेंट है, "अच्छा...दुबई में ये रॉकेट छोड़े जा रहे थे।" एक यूजर ने पूछा है, “आ गई दुबई से वापस?”
यह भी पढ़ें : Middle East crisis: दुबई में फंसी यह पॉपुलर एक्ट्रेस कौन, जिसने लगाई पीएम मोदी से मदद की गुहार
सोनल चौहान यूएस-इजराइल- ईरान युद्ध के चलते दुबई में फ्लाइट्स बंद होने की वजह से वहां अटक गई थीं। उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी।
3 मार्च को सोनल दुबई में मुंबई सुरक्षित लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें : Dubai Crisis में फंसीं सोनल चौहान सुरक्षित घर लौटीं, PM मोदी से मांगी थी मदद
सोनल चौहान ने 2008 में फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'पलटन', 'आदिपुरुष' और 'दर्द' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।