कबके बिछड़े अब मिले: पति निक जोनास का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर घूमती दिखीं Priyanka Chopra

Published : Aug 13, 2021, 04:53 PM IST
कबके बिछड़े अब मिले: पति निक जोनास का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर घूमती दिखीं Priyanka Chopra

सार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इस साल एक-दूसरे के साथ नहीं रह पाए। दोनों के दूर रहने की वजह आपसी तनाव नहीं बल्कि वर्क कमिटमेंट था। 

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) इस साल एक-दूसरे के साथ नहीं रह पाए। दोनों के दूर रहने की वजह आपसी तनाव नहीं बल्कि वर्क कमिटमेंट था। प्रियंका अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते यूके में रहीं वहीं, निक लॉस एंजेलिस में थे। कुछ दिनों पहले ही दोनों अपना-अपना काम निपटाकर एक-दूसरे से मिले। आपस में मिलने के बाद से ही दोनों बीते हफ्ता करीब-करीब रोज लंदन की सड़कों पर एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते, रेस्त्रां में लंच- डिनर करते और फैन्स- फैमिली के साथ एन्जॉय करते देख गया। कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि जब दोनों महीनों बाद मिले थे प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पति को गले लगाते हुए एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर उन्होंने लिखा था- वो घर आ गए। 


प्रियंका-निक को लंदन में घूमता देख पेपराजी ने अपने कैमरे में जमकर कैद किया। फैन्स द्वारा शेयर की एक फोटो में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे फैन को इस्माइल देते हुए सेल्फी क्लिक करवाते नजर आए। इस दौरान प्रियंका पति के साथ काफी खुश नजर आ रही थी। वहीं एक अन्य फोटो में दोनों चेल्सी में स्कैलिनी रेस्तां के बाहर स्पॉट हुए। इस मौके पर प्रियंका ने काली और सफेद रंग की जेब्रा प्रिंट की ड्रेस कैरी कर रखी थी। वहीं निक ने फ्लोर प्रिंट की शर्ट पहनी थी। और उनके साथ में एक पाउच भी था। 


वहीं, पिछले शुक्रवार को कपल फैमिली के साथ सुबह क्राउन लंदन एस्पिनॉल्स कैसीनो में था। वहीं शाम उन्होंने मेफेयर में अमेजनिको रेस्त्रां में बिताई। इस दौरान प्रियंका ने रेड पीवीसी हील्स के साथ प्लेन ब्लैक ड्रेस पहनी थी और निक ने ग्रे पैंट के साथ पर्पल स्वेटर पहना था। वहीं, डिनर पर कपल को प्रियंका का मां मधु चोपड़ा और बहन परिणीति चोपड़ा ने भी ज्वाइन किया। पूरी फैमिली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar ने अमेरिका में रच दिया इतिहास, इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड
Nupur Sanon-Stebin Ben Reception: सितारों से सजी महफिल, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा