
मुंबई। बॉलीवुड में 'देसी गर्ल' (Desi Girl) के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) वाकई में देसी गर्ल हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद उनका अंदाज बयां कर रहा है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वो प्लेन के अंदर देसी अंदाज में पालथी मार कर बैठी हैं। प्रियंका की फोटो देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने प्रियंका की फोटो देख लिखा- ये तो वाकई में देसी गर्ल हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो ये फोटो तब की है, जब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग के लिए अपने को-स्टार्स के साथ स्पेन जा रही थीं। फोटो में प्रियंका ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड टॉप के साथ ही ब्राउन कलर की पैंट और ग्रे कलर का ब्लेजर पहने दिख रही हैं। प्रियंका प्लेन की सीट पर दोनों पैर मोड़कर बैठी हैं। वहीं सीट के नीचे उनका हैंडबैग रखा दिख रहा है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो रेड कलर की बिकिनी पहने धूप सेंकती नजर आई थीं। इसी दौरान उनके पास ही बैठे निक जोनास ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि आम यूजर्स से लेकर प्रियंका की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी शरमा गईं। परिणीति ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा था- जीजू, मिमी दीदी! ये सब क्या चल रहा है? इंस्टाग्राम पर फैमिली है। आखें मूंद कर लाइक बटन दबाने की हिम्मत कर रही हूं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वो हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स के साथ मैट्रिक्स 4, मिंडी केलिंग के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी, वेडिंग थीम्स रियलिटी शो, मां आनंद शीला की बायोपिक और फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने बिना सोचे-समझे सरेआम खोल दी बेटी की पोल, बताया किस बात को लेकर डर के मारे भागती है घर से
ये भी पढ़ें- इनको देखते ही कभी कपड़े तो कभी बाल ठीक करती नजर आई मलाइका अरोड़ा, इन Celebs को भी देखा गया यहां
ये भी पढ़ें- कभी मासूम और भोली दिखने वाली TV की इस नागिन को अब देख नहीं होता यकीन, कातिलाना अदाओं से कर रही सबको घायल
ये भी पढ़ें- दिल लगाने और धोखा देने में माहिर है रणबीर कपूर, इस एक्ट्रेस ने तो किसी दूसरी के साथ पकड़ा था रंगे हाथ
ये भी पढ़ें- बिना मेकअप, बढ़ा वजन और 'बाहुबली' के चेहरे पर धब्बे देख चौंक गए लोग, एक बोला- कितना डरावना लग रहा है
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।