
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) हॉलीवुड में अपना परचम लहरा रही हैं। ग्लोब स्टार बनने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। मिस इंडिया, फिर मिस वर्ल्ड बनने के बाद वो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखी। बरेली की लड़की इंटरनेशनल स्टार कैसे बन गई इसके पीछे कुछ लोगों का कहना है कि वो सफलता के लिए शैतान की पूजा करती हैं। अदाकारा ने इस अफवाह पर एक इंटरव्यू में जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि वो सफलता पाने के लिए क्या करती हैं।
शिव जी नाराज हो जाएंगे
एक पॉडकास्ट में जब निक जोनस की दुल्हनिया से पूछा गया कि क्या वो शैतान की पूजा करती हैं? इस सवाल का जवाब सुनते ही वो हंसने लगी और कहा कि यह बहुत डरावना है। शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे।'मतलब अदाकारा शैतान की नहीं भोले बाबा की पूजा करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने सफलता के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता था कि इससे मुझे क्या उपलब्धि मिली। लेकिन अचानक से लोग मुझे पहचानने लगे। उन्होंने कहा कि मिस वर्ल्ड जीतने के बाद मुझे फिल्मों में काम करने का मौका मिला। मैं ना तो एक्टिंग जानती थी और ना ही फिल्मों को कैसे साइन करना है। लेकिन मैं करती गई और आज यहां हूं।
प्रियंका को असफल होना पसंद नहीं
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए कहा कि उन्होंने मेरे सपने पूरे करने में मेरी पूरी मदद की। इतना ही नहीं मेरे पिता ने अपनी प्रैक्टिस भी छोड़ दी थी। हर मोड़ पर उन्होंने मेरा साथ दिया। वहीं अनुपम खेर को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि मुझे हमेशा सफल होना पसंद है। अगर मैं कभी असफल हो जाती हूं तो डिप्रेशन में चली जाती हूं। मैं खुद को कमरे में बंद कर लेती हूं। हमेशा से पहले स्थान पर ही रहना पसंद किया है।
'जी ले जरा' आएंगी प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में कम फिल्में करती हैं। वो कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट के साथ 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार वह 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थी। उन्होंने हॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट किये हैं। कुछ उनकी पाइपलाइन में हैं। साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं।
और पढ़ें:
SEX वीडियो लीक वाली अंजली अरोड़ा ने फिर मचाया तहलका, आधी रात को बीच सड़क पर ये काम करती आई नजर
Kantara on OTT : ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर कांतारा को देखें घर पर, देखें डिटेल