प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया 11 महीने की बेटी का चेहरा, VIRAL हुई मालती मैरी की PHOTO

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी की तस्वीरें पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। लेकिन तब वे हर बार उसके चेहरे को हार्ट की इमोजी से छुपा देती थीं।  हालांकि, इस बार उन्होंने चेहरा छुपाने की कोशिश नहीं की।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड से इंटरनेशनल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फाइनली अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) का चेहरा अपने फैन्स को दिखा दिया है। बुधवार को उन्होंने मालती मैरी के आधे चेहरे की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर बेबी जोनस किसके जैसी दिखती है? कई लोग मालती मैरी को प्रियंका जैसी बता रहे हैं तो कई कह रहे हैं कि वह निक जोनस की तरह दिखती है।

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो के साथ यह लिखा

Latest Videos

प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें मालती मैरी सोई हुई है। उसका आधा चेहरा पिंक कलर के कैप से ढका है और उसने स्वेटर पहनी हुई है। इतना ही नहीं सर्दी से बचाने के लिए बेबी को को ब्लंकेट से कवर किया गया है। तस्वीर में सिर्फ मालती मैरी की नाक और होंठ दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा है,. "I Mean..." इसके साथ हार्ट ऑय इमोजी साझा की हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर मालती मैरी की तस्वीर सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स उस पर अपने-अपने तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "बेबी मालती मैरी वाकई खूबसूरत एंजल है।" एक यूजर ने कमेंट किया है, "बेबी मालती मैरी यहां अपने पैरेंट्स को टक्कर देने के लिए आई है। क्यूटनेस ओवरलोडेड।" एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, "वह अभी से मां की तरह पाउट बना रही है।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "वह अपने पिता निक के जैसी ज्यादा दिखती है।"

11 महीने की हुई मालती मैरी चोपड़ा जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी 11 महीने की हो गई है। जनवरी में उसका जन्म सेरोगेसी से हुआ था। हालांकि, जन्म के ठीक बाद 100 दिन तक उसे अस्पताल में रहना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, डॉक्टर्स ने सेरोगेट मदर को डिलीवरी के लिए अप्रैल की तारीख दी थी। लेकिन कुछ कॉम्प्लिकेशंस के चलते करीब-करीब तीन महीने पहले ही डिलीवरी करानी पड़ी थी। प्री-मैच्योर बेबी होने की वजह से मालती मैरी को 100 दिन तक अस्पताल के एनआईसीयू में रखना पड़ा था। मई में मदर्स डे वाले दिन प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को घर लाई थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अपर इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए दी थी। प्रियंका ने बताया था कि उनके लिए मालती के अस्पताल में भर्ती रहने वाले 100 दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहे थे। उन्होंने इसके साथ एक तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें वे मालती मैरी को सीने से लगाए नजर आई थीं।

और पढ़ें...

5 दिन में ही बॉलीवुड की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'DRISHYAM 2', 'कांतारा' को भी पछाड़ दिया

250 करोड़ की 'पठान' को HIT कराने मेकर्स ने बनाया प्लान, जल्दी ही देंगे यह बड़ा सरप्राइज

अजय देवगन जिस फ्रेंचाइजी से जुड़े उसे करा दिया HIT, लेकिन जिसे छोड़ा उसका हुआ बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 400 करोड़ का आंकडा, इस मामले में 'KGF 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ा

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Delhi Assembly: 'मैंने आपका नाम लिया तो कसम टूट जाएगी',प्रवेश वर्मा की चुभती बातों पर भड़कीं Atishi
'मुस्लिम बोर्ड में हिंदुओं का क्या काम, ये लुटेरा वक्फ कानून है'। Asaduddin Owaisi
17 साल में 13 सरकार...जानें नेपाल में क्यों हो रहा भयंकर बवाल?। Abhishek Khare
Indian Idol set पर क्या गजब की खूबसूरत लगीं Shilpa Shetty
Myanmar Earthquake में 10 हजार लोगों की मौत! मदद के लिए भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन 'ब्रह्मा'