MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अजय देवगन जिस फ्रेंचाइजी से जुड़े उसे करा दिया HIT, लेकिन जिसे छोड़ा उसका हुआ बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

अजय देवगन जिस फ्रेंचाइजी से जुड़े उसे करा दिया HIT, लेकिन जिसे छोड़ा उसका हुआ बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) बॉक्स ऑफिस (Box Office) धमाकेदार कमाई कर रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' की सीक्वल है। फिल्म ने 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म का बजट लग्गभग 50 करोड़ रुपए है, जिसे फिल्म ने ना केवल रिकवर कर लिया है, बल्कि यह प्रॉफिट में भी पहुंच गई है। वैसे अजय देवगन ने अपने फ़िल्मी करियर में अब तक 9 फ्रेंचाइजी फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 8 की शुरुआत उन्होंने की और एक से वे तीसरे पार्ट में जुड़े। अजय ने जो 8 फ्रेंचाइजी शुरू की, उनमें से 4 वे छोड़ चुके हैं और जिन्हें उन्होंने छोड़ा, उनका लगभग सभी का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है। जबकि जिनसे वे जुड़े हुए हैं, वे सभी हिट और सुपरहिट रही हैं। आइए आपको बताते हैं अजय देवगन की सभी फ्रेंचाइजी फिल्मों के बारे में...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Nov 23 2022, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

अजय देवगन ने 2003 में 'भूत' फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, जिसे राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने लगभग 14.48 करोड़ रुपए कमाए थे और हिट रही थी। लेकिन अजय देवगन इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'भूत रिटर्न्स' से दूर रहे और यह फ्लॉप हो गया। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 4.57 करोड़ रुपए कमाए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

2003 में अजय देवगन के साथ डायरेक्टर प्रकाश झा ने 'गंगाजल' फ्रेंचाइजी शुरू की। पहले पार्ट ने लगभग 10.47 करोड़ रुपए कमाए और यह एवरेज रही। लेकिन दूसरे पार्ट 'जय गंगाजल' (2016) में प्रकाश झा ने अजय देवगन की जगह प्रियंका चोपड़ा को लिया और यह फ्लॉप हो गई। फिल्म ने लगभग 32.56 करोड़ रुपए कमाए थे।

39

'मस्ती' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2004 में आई थी और इसमें अजय देवगन की अहम भूमिका थी।इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लगभग 20.28 करोड़ रुपए कमाए थे और यह हिट रही थी। 2013 में इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'ग्रैंड मस्ती' में अजय देवगन नहीं थे। फिर भी यह लगभग 91.65 करोड़ रुपए कमाकर सुपरहिट रही। लेकिन तीसरा पार्ट सर्वाइव नहीं कर पाया। 2016 में रिलीज हुई 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' ने महज 13 करोड़ रुपए कमाए और यह फ्लॉप हो गई।

49

अजय देवगन की दूसरी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' है, जिसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। 2006 में फिल्म का पहला पार्ट 'गोलमाल : फन अनलिमेटेड' आया, जिसने 29.32 करोड़ रुपए कमाए और हिट रही। दूसरा पार्ट 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008) लगभग 51 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ हिट हुआ। तीसरा पार्ट 'गोलमाल 3' (2010)  लगभग 108 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। 2017 में आया फिल्म का चौथा पार्ट 'गोलमाल अगेन' भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ, जिसने लगभग 205 करोड़ रुपए कमाए। पांचवां पार्ट 'गोलमाल 5' 2024 में आना है।

59

2010 में डायरेक्टर अश्वनी धीर ने अजय देवगन को लेकर 'अतिथि तुम कब जाओगे' फ्रेंचाइजी शुरू की। पहला पार्ट एवरेज रहा, जिसने लगभग 29.07 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का दूसरा पार्ट अजय देवगन की जगह कार्तिक आर्यन को लेकर 'गेस्ट इन लंदन' नाम से बनाया गया। 2017 में आई इस फिल्म ने लगभग 9 करोड़ रुपए कमाए और यह फ्लॉप साबित हुई।

69

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 2010 में अजय देवगन के साथ 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' फ्रेंचाइजी शुरू की, जिसका पहला पार्ट हिट रहा। इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 58.26 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म के दूसरे पार्ट 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में एकता कपूर ने अजय देवगन को अक्षय कुमार से रिप्लेस कर दिया। लेकिन 2013 में आई यह फिल्म फ्लॉप हो गई। फिल्म ने 58.26 करोड़ रुपए कमाए थे।

79

2011 में रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ 'सिंघम' फ्रेंचाइजी शुरू की और इसकी पहली फिल्म सुपरहिट रही। फिल्म ने 98.38 करोड़ रुपए कमाए थे।  फिल्म का दूसरा पार्ट 'सिंघम रिटर्न्स' के रूप में बना, जो 140 करोड़ रुपए कमाकर सुपरहिट रहा। फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 2023 में संभावित है। वैसे रोहित शेट्टी ने अपनी इस फ्रेंचाइजी को कॉप यूनिवर्स में कन्वर्ट कर दिया है और इसके तहत वे रणवीर सिंह के साथ 'सिम्बा' और अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' बना चुके हैं। दोनों फिल्मों में अजय देवगन का कैमियो था। क्रमशः 2018 और 2021 में रिलीज हुईं ये दोनों फ़िल्में ब्लॉकबस्टर और हिट रहीं।दोनों फिल्मों का कलेक्शन क्रमशः लगभग 239 करोड़ और 195 करोड़ रुपए कमाए थे।

89

अजय देवगन की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2015 में हुई थी और पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था। इस फिल्म ने लगभग 68.66 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का प्रदर्शन एवरेज रहा था। दूसरा पार्ट 'दृश्यम 2' फिलहाल सिनेमाघरो में चल रहा है।

99

इंद्र कुमार के निर्देशन में 'धमाल' फ्रेंचाइजी शुरू हुई और इसका पहला पार्ट 2007 में आया और लगभग 32.51 करोड़ कमाकर हिट रहा। दूसरा पार्ट 'डबल धमाल' 2011 में आया, जो डिजास्टर साबित हुआ। इन दोनों पार्ट्स में अजय देवगन नहीं थे। लेकिन तीसरे पार्ट 'टोटल धमाल' में अजय देवगन शामिल हुए। 2019 में रिलीज हुआ यह पार्ट 150 करोड़ रुपए कमा कर हिट साबित हुआ।

और पढ़ें...

'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 400 करोड़ का आंकडा, इस मामले में 'KGF 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ा

FLOP का टैग झेल रहे अक्षय कुमार की झोली में गिरी यह कॉमेडी फिल्म, बाकी स्टारकास्ट भी हुई फाइनल

51 की उम्र में तीसरी बार पापा बनेंगे मनोज तिवारी, पत्नी की गोद भराई का वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

'Drishyam 2' के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी अजय देवगन की यह फिल्म, रिलीज हुआ 'BHOLAA' का टीजर

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अजय देवगन
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shah Rukh Khan House: 'जन्नत' से 'मन्नत' कैसे बना शाहरुख का ड्रीम हाउस? बेहद दिलचस्प है कहानी
Recommended image2
ऐश्वर्या राय को मिस वर्ल्ड बनने से पहले ही मिल गई थीं 4 फ़िल्में! आखिर क्यों ठुकराए थे सभी ऑफर?
Recommended image3
Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
Recommended image4
Now Playing
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
Recommended image5
Sanjay Gupta Death: रात 2 बजे घर में क्या हुआ? CCTV फुटेज में दिखी संजय गुप्ता की मौत की असली कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved