Priyanka Chopra ने निक जोनस के साथ तलाक वाली खबर पर खोली जुबान, बताई ये बड़ी बात

शादी के कुछ वक्त बाद प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के साथ जोनस लगाया था। जिसे कुछ दिन पहले हटा लिया। प्रियंका और निक के बीच पहले की तरह प्यार कायम हैं। दोनों आज भी एक दूसरे को बहुत ज्यादा चाहते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2021 1:02 PM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम से अपना सरनेम हटा दिया था। जिसके बाद ये खबर फैलने लगी कि एक्ट्रेस निक जोनस (Nick Jonas) से अलग हो रही हैं। दोनों के बीच तलाक होने वाला हैं। हालांकि तेजी से फैल रहे इस खबर पर ना तो प्रियंका ने कुछ बोला और ना ही निक ने। हालांकि अदाकारा की मां मधु चोपड़ा ने इसे बकवास बताया था। अब अदाकार खुद इस बारे में खुलासा की हैं कि क्यों उन्होंने अपने सरनेम से जोनस हटाया।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मुझे नहीं पता कि सरनेम हटाने से इतना बवाल मच जाएगा। मैं चाहती थी कि मेरा यूजरनेस मेरे ट्विटर अकाउंट वाले नाम से मैच करे। मुझे यह देख बड़ा आश्चर्य हुआ लोगों ने इस बात का इतना बड़ा मुद्दा बना दिया। उन्होंने आगे कहा कि यह सोशल मीडिया है दोस्तों। जस्ट चिल आउट।

Latest Videos

शादी के कुछ दिन बाद प्रियंका ने लगाया था जोनस सरनेम

बता दें कि शादी के कुछ वक्त बाद प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के साथ जोनस लगाया था। जिसे कुछ दिन पहले हटा लिया। प्रियंका और निक के बीच पहले की तरह प्यार कायम हैं। दोनों आज भी एक दूसरे को बहुत ज्यादा चाहते हैं और सम्मान देते हैं। कुछ दिन पहले इंटरनेशनल स्टार ने लेडीज फर्स्ट विद लॉरा ब्राउन' पॉडकास्ट में बताया था कि उनकी शादीशुदा जिंदगीअभी भी बेहद खूबसूरत है।

एक दूसरे को दिल से जानते हैं 
उन्होंने बताया कि हम हमेशा बात करते हैं। एक दूसरे के दिल को जानते हैं। लेकिन कुछ समय में हमें एक दूसरे के दिल को चेक करना भी पड़ता है। वो आपके लिए क्या महसूस करता है। अदाकारा ने निक जोनस की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे पति बहुत अच्छे हैं।   इसके अलावा कई मौके पर एक्ट्रेस अपने पति के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। शादी की सालगिरह पर निक जोनस ने अपने लेडी लव प्रियंका के लिए कैंडल लाइट डिनर का आयोजन किया था। उन्हें प्रिंसेस की तरह ट्रीट किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

और पढ़ें:

URVASHI RAUTELA ने बोल्ड अवतार में फैंस को दी क्रिसमस की बधाई, VIDEO देख हैरान रह जाएंगे आप

Urfi Javed ने फॉर्मल्स से बनाया अतरंगी ड्रेस, अजीबो गरीब फैशन देख फैंस ने पूछा- क्या आप दिमागी रूप से सही हो

Nora Fatehi खोलेंगी महाठग सुकेश चंद्रशेखर का राज, ED की गवाह बन करेंगी परत दर परत खुलासे

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया