
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, हाल ही में निक म्यूजिक अवार्ड्स में पहुंचे थे। इस दौरान जोनास बर्द्रस ने अपने गाने 'सकर' के लिए बेस्ट पॉप सॉन्ग का अवार्ड जीता। इसके बाद एक वायरल फोटो में जो, डेनियल जोनास को KISS करते नजर आए और उसमें निक अकेले दिखे। इस दौरान प्रियंका की कमी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
एक्ट्रेस ने लिया इस चीज का सहारा
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के पास अपनी कमी को पूरा करने के लिए फोटोशॉप का सहारा लिया और उनकी बाहों से लिपट गईं। दरअसल, प्रियंका ने फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया और निक की बाहों में अपनी फोटो चिपका दी। इसके बाद उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया और उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं निक जोनास, मुझे तुम सब पर बहुत गर्व है।'
2018 में जोधपुर में की थी शादी
बता दें, प्रियंका-निक ने पिछली साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। पहले इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई और फिर बाद में क्रिश्चन रीति-रिवाजों से भी की गई थी। शादी के बाद प्रियंका और निक ने कई रिसेप्शन भी दिए थे। वहीं, अगर पीसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।